A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Fatehabad: जिले के भूना खंड के गांव नाढोडी में शुक्रवार रात को चारा काटने की मशीन में आए करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाञ पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उसके मात्र दो मिनट बाद ही अंधड़ आने से बिजली कट हो गई। यदि 2 मिनट पहले ही अंधड़ के चलते बिजली कट हो जाती तो महिला की जान बच जाती।
पशुओं के लिए हरा चारा काटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार सुभाष चन्द्र का परिवार गांव नाढोडी में जांडली खुर्द रोड पर खेतों में बनी ढाणी में रहता है। सुभाष चन्द्र की पत्नी किरण शुक्रवार रात को पशुओं के लिए हरा चारा काटने की मशीन पर चारा काट रही थी। इसी दौरान मशीन में करंट आ गया। जैसे ही किरण ने मशीन को हाथ लगाया तो उसे बिजली का जोरदार करंट लगा। महिला की चीख पुकार सुनकर पास के ही खेत में कार्य कर रहा किरण का देवर विनोद मौके पर पहुंचा और आनन फानन में चारा मशीन का बिजली का तार काटकर अपनी भाभी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस चुकी थी।
2 बच्चों की मां थी मृतक महिला
करंट की चपेट में आने के बाद परिजनों द्वारा तुरंत महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं, जिनके नाम 13 वर्षीय अरुण व 11 वर्षीय अमन हैं। दोनों बच्चों का मां के वियोग में रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्भाग्य की बात यह रही कि घटना के मात्र 2 मिनट बाद ही तेज आंधी के चलते बिजली का कट लग गया और लाइट चली गई। आंधी के चलते यदि बिजली का कट 2 मिनट पहले ही लग गया होता तो किरण की जिंदगी बच गई होती, लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था।
