Weather Alert: सुबह शीत लहर जैसे हालात, खिली धूप के बाद भी छुटती रही कंपकपी 

Cloudy sky during the day.
X
दिन के समय छाए आसमान में बादल। 
हरियाणा में दिनभर मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिला। सुबह जहां ठंड देखने को मिली, वहीं दोपहर को खिली धूप से लोगों को राहत मिली। वहीं, मौसम फसलों के अनुकूल बना हुआ है।

Haryana : दिनभर मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिला। सुबह कड़ाके की ठंड के साथ हवा की तेज गति कंपकपी छुड़ाती रही, जिसका जनजीवन पर असर देखने को मिला। दोपहर तक मौसम साफ बना रहा और धूप खिली रही। बाद में बादल और सूर्य के बीच अटखेलियों का दौर चलता रहा। उत्तरी पछुआ 24 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली ठंडी हवा ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। जिसके चलते तापमान में हलकी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 56 प्रतिशत तो हवा की गति 24 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। रात व सुबह अभी ठंड से राहत के आसार नही हैं। मौसम फसलों के अनुरूप बना हुआ है।

सुबह शीत लहर जैसे हालात, दिन में तेज हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

बुधवार को दिन का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ। हवा की तेज गति होने के कारण हालात शीत लहर जैसे बने रहे। जिसका जनजीवन पर साफ असर देखने को मिला। दिन में धूप खिली होने के बाद भी ठंडी तेज हवा चुभती रही। दोपहर बाद हवा की गति 24 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा पहुंची। आकाश में बादल भी छा गए। जिसके चलते बूंदाबांदी के आसार बन गए। इसके बाद बादलों और सूर्य के बीच अटखेलियों का दौर चलता रहा। हवा की ठंडी तथा तेज गति को देख लोगों ने जल्दी से काम निपटाए।

रात व सुबह कड़ाके की ठंड, दिन में धूप दे रही राहत

पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद रात के तापमान में गिरावट आ गई है और दिन के तापमान में इजाफ हो गया है। खिली धूप दिन में कुछ हद तक ठंड से राहत दे रही है। फरवरी माह के शुरू में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया था। जो अब लुढक कर छह से सात डिग्री पर आ गया है। अधिकतम तापमान भी बढ़ कर 19 डिग्री तक जा पहुंचा था। मौसम के ठंडा रहने से फसलों को फायदा पहुंच रहा है। दिन में धूप का खिलना भी फसलों के लिए काफी फायदेमंद है।

शाम को हलकी सिंचाई करने की किसानों को सलाह

रात के तापमान में गिरावट को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को शाम के समय जरूरत के हिसाब से हलकी सिंचाई करने तथा फसलों में खाद डालने की सलाह दी। मौसम को देखते हुए फसलों पर निगरानी बनाए रखने को कहा है। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर विशेषज्ञों से सलाह लेकर उपचार करें।

10 फरवरी तक मौसम रहेगा शुष्क

पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि दस फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर हुआ है। रात का तापमान पांच से सात डिग्री के बीच बना रहेगा। दिन का तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच बना रहेगा। दिन में मौसम साफ बना रहेगा और धूप भी खिलेगी। मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story