Logo
election banner
Famous lake of Haryana: गर्मियों की छुट्टियां बस शुरू ही होने वाली है। ऐसे में अगर आप वीकेंड पर बच्चों को पिकनिक पर लेकर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हरियाणा के इन फेमस झीलों का आनंद ले सकते हैं।

Famous lake of Haryana: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही लोग घूमने का प्लान बना लेते हैं। अब तो गर्मियों की छुट्टियां भी आने ही वाली हैं। ऐसे में बच्चे भी छुट्टियों में अपने माता-पिता के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहते है, जहां खूब मौज मस्ती कर सकें। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को कहीं आस-पास ट्रिप पर ले जाना चाहते हैं, तो दिल्ली से सटे हरियाणा में आपको सुंदर और ठंडी झीलें देखने को मिल जाएंगी। यहां पर आप अपने बच्चों के साथ पिकनिक मना सकते हैं। साथ ही, बोटिंग भी कर सकते हैं। नीचे जानिये हरियाणा की फेमस झीलों के बारे में...

अरावली की पहाड़ी के पास दमदमा झील

Famous lake of Haryana
दमदमा झील

दमदमा झील हरियाणा की सबसे सुंदर और बड़ी झील है, जो साइबर सिटी गुरुग्राम से 17 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ी के पास दमदमा गांव में स्थित है। यहां पर लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। आप यहां पैडल बोट, रो बोट और मोटर बोट पर बोटिंग का मजा ले सकते हैं। बता दें कि बोटिंग चार्ज आपको चार सीटों वाली पैडल बोट पर आधे घंटे की बोटिंग के लिए 150 रुपये देने होंगे।

रोहतक की तिलयार झील

Famous lake of Haryana
तिलयार झील

हरियाणा के रोहतक में दिल्ली रोड पर स्थित तिलयार झील गर्मियों में आपके घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। रोहतक बस स्टैंड से यह झील 15 मिनट की दूरी पर है। आप अगर चाहें तो बस स्टैंड पर उतकर यहां से ऑटो लेकर झील तक जा सकते हैं। इसके लिए आपको बच्चों को घुमाने के लिए हरियाणा से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि आपको यहां कम बजट में अच्छा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप यहां झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बच्चों के साथ झील में फिशिंग भी कर सकते हैं।

Also Read: दिल्ली के इन पांच मंदिरों से भक्त दूर-दूर से आते हैं दर्शन करने, जानें इतिहास और महत्व

फरीदाबाद की बढकल झील

Famous lake of Haryana
बढकल झील

बढकल झील फरीदाबाद में स्थित है। यह एक विशाल क्षेत्र में फैली है। यह जगह दिल्ली से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर है। बता दें कि यह एक मानव निर्मित झील है। इसके पास ही अरावली पर्वत श्रृंखला भी है। इसलिए यहां पर आप एक साथ दो चीजों का आनंद ले सकते हैं। यह हरियाणा की फेमस जगहों में से एक है, जहां आपको एक बार तो अवश्य जाना चाहिए। 

5379487