A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

नारनौंद/हिसार: ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी में हड़प्पा कालीन सभ्यता को देखने के लिए रविवार को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा द्वारा एक बार फिर दिल्ली से राखीगढ़ी हेरिटेज टूर का आयोजन किया गया। अलग-अलग प्रदेशों से आए लोगों ने हड़प्पा कालीन सभ्यता को देखकर अपनी जिज्ञासा शांत की। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया। इस दौरान दिल्ली, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और अन्य जगहों से आए प्रतिभागियों ने चल रहे उत्खनन कार्यों को देखा और पुरातात्विक स्थलों के बारे में जाना। साथ में विभाग द्वारा ग्रामीण वॉक द्वारा ग्रामीण परिवेश तथा गांव की पुरानी हवेली, वास्तुकला के बारे में बताया गया।

राखीगढ़ी रिसोर्ट में हरियाणवी व्यंजनों का लिया आनंद

राखीगढ़ी पहुंचे प्रतिभागियों ने राखीगढ़ी रिसोर्ट में हरियाणवी व्यंजनों, पॉटरी कार्यशाला और हस्तशिल्प वस्तुओं का आनंद लिया। विभाग द्वारा इस पहल का उद्देश्य लोगों को हरियाणा की विरासतों तथा संस्कृति से रूबरू कराना है। विभाग द्वारा हरियाणा के विभिन्न कार्यक्रम साप्ताहिक आयोजित किए जा रहे है। इससे लोगों में जागरूकता और विरासतों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न हो सके। लोगों ने भी हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद लेकर खुब सराहना की। साथ ही यहां के स्वागत को जमकर सराहा।

राखीगढ़ी हड़प्पा कालीन सभ्यता की सबसे बड़ी साइट

ग्रामीणों ने बताया कि हड़प्पा कालीन सभ्यता की राखीगढ़ी में सबसे बड़ी साइट है और इसको देखने के लिए देश विदेश से भारी संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। सरकार की तरफ से भी राखीगढ़ी के लिए स्पेशल कार्यक्रम तैयार किया गया है जो काफी सराहनीय है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों से सैलानी यहां आकर पुरातत्च विभाग की खोज में निकलने वाली चीजों को देखकर काफी खुश नजर आते हैं। उनके अंदर पुरानी चीजों के बारे में जानने की जिज्ञासा साफ देखने को मिलती है।