Haryana Polls: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला, बोले- भाजपा की तीसरी बार बनेगी सरकार

Haryana Politics
X
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
Haryana Politics: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार जीत होना तय है।

Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सियासत का माहौल गरम होता जा रहा है। जहां एक तरफ नेताओं द्वारा पार्टी को अलविदा कहना का सिलसिला जारी है। वहीं, दूसरी तरफ तमाम नेता रैलियों और बयानों के जरिये एक दूसरे पर तंज कसने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस बार हरियाणा में भाजपा को तीसरी बार बहुमत मिलना तय है।

कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। जनता तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भी भाजपा को प्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिलना तय है। इसके अलावा धर्मेंद प्रधान ने कांग्रेस पार्टी पर भी तंज कसा है। धर्मेंद प्रधान ने कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने चुनाव प्रचार में आरक्षण का मुद्दा उठाती है दूसरी तरफ कांग्रेस दलित नेताओं का अपमान करती है। कांग्रेस दलित नेताओं को अपशब्द कहने से पीछे नहीं हटती है। कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी रही है।

Also Read: बबीता फोगाट बोलीं, बिप्लब देब ने जीत का मंत्र दिया, हम जनता के बीच जाएंगे और तीसरी बार 'कमल' खिलाएंगे

खर्ची और पैरवी के आधार पर देती है नौकरी- धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि कांग्रेस का प्रमुख मुद्दा नौकरी को लेकर रहता है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि युवाओं को बिना योग्यता के ही नौकरी दे दी जाए। कांग्रेस का काम हमेशा खर्ची और पैरवी के आधार पर ही नौकरी देना रहा है। हरियाणा का नौजवान कांग्रेस के खिलाफ वोट देंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा पार्टी योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी देती है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार को भाजपा मुंहतोड़ जवाब देगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story