haribhoomi hindi news
Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि दोनों महिलाएं फैक्टरी में काम करती थीं।

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मृतक महिलाएं गांव खेड़ी दबदलान की रहने वाली थी, जिसके चलते पूरा गांव में शोक में डूबा है। मृतक महिला सरला, उसका पति और सीमा लाडवा गांव में ही स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। हर रोज की तरह आज सोमवार के सुबह वह तीनों फैक्ट्री में काम के लिए जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, जिसे सरला के पति चला रहे थे। अचानक ही एक ट्रैक्टर  ने उनके  बाइक  को टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक चालक फुटपाथ की तरफ गिर गया और दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरी। 

ट्रैक्टर चालक हुआ फरार

इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं,  पुलिस ने टैक्टर को भी कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि सीमा का पति करीब 13 दिन पहले ही कनाडा गया था। मृतक महिलाओं में एक गांव के सरपंच बलजोर सिंह की भाभी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

7