A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Karnal: करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने उम्मीदवार की बिना घोषणा किए सीधे नामांकन पत्र दाखिल करवा दिया। विगत चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे सरदार त्रिलोचन सिंह वर्तमान में हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रतिद्वंदी के रूप में कांग्रेस की तरफ से नजर आएंगे। अब देखना यह होगा कि विधानसभा उपचुनाव में किसके सिर जीत का ताज सजेगा और किसके हाथ निराशा लगेगी।
कांग्रेस आलाकमान ने त्रिलोचन सिंह के नाम पर लगाई मोहर
कांग्रेस आलाकमान ने सरदार त्रिलोचन सिंह की उम्मीदवारी पर पक्की व अंतिम मोहर लगा दी, जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान पूनिया ने करनाल विधान सभा से उप चुनाव के लिए स्वयं उनकी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करवाया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और कांग्रेस समर्थक लोगों व कांग्रेस प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन के प्रशंसकों का भारी हुजुम बुलंद जोश के साथ नामांकन कार्यालय के बाहर दिखाई दिया।
पिछले चुनाव में भी बचाई थी लाज
सरदार त्रिलोचन सिंह ऐसे नेता है, जिन्होंने पिछले चुनाव में भी कांग्रेस की लाज बचाई थी। करनाल विधानसभा क्षेत्र से जब मुख्यमंत्री के सामने किसी ने चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई, तब सरदार त्रिलोचन सिंह ने ही न केवल चुनाव लड़ा बल्कि 35000 से भी अधिक वोट हासिल कर पार्टी नेतृत्व को अपनी मजबूत पकड़ का एहसास कराया था। इसी के चलते कांग्रेस ने एक बार फिर उनके ऊपर ही भरोसा जताया है। सरदार त्रिलोचन सिंह अब इस अवसर का कितना फायदा उठा सकते हैं, यह तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा। फिलहाल उनके चुनाव मैदान में उतरने के बाद भाजपा ने भी अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
