Logo
मंगलवार सुबह गुरुग्राम के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। 

वर्तमान समय में स्कूलों को उड़ाने की कई धमकियां दी जा रही है। ऐसी धमकी एक साथ एक दर्जन से अधिक गुरुग्राम के स्कूलों को ई-मेल के जरिए दी गई है, जिससे प्रशासन और अभिभावकों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह जैसे ही स्कूल खुले, एक साथ कई स्कूलों के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए। इन ई-मेल में स्कूल परिसरों के भीतर बम रखे होने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई

  • सर्च ऑपरेशन: सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुँच गए। संदिग्ध क्षेत्रों की बारीकी से जाँच की जा रही है।
  • स्कूल खाली कराए गए: एहतियात के तौर पर स्कूलों ने तुरंत बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल दिया और छात्रों को घर वापस भेज दिया गया।
  • साइबर जांच: पुलिस की साइबर सेल की टीम धमकी भरे ई-मेल के सोर्स का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच में जुट गई है।

प्रशासन की अभिभावकों से अपील
पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्कूलों को बम की धमकी मिलने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और स्थिति फिलहाल पुलिस की निगरानी में है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487