A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Hisar: गांव पाबड़ा में दीवार फांदकर घर में घुसे एक व्यक्ति ने घर में बैठे बीमार व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। बीमार द्वारा शोर मचाए जाने पर परिवार के सदस्य जाग गए और इस दौरान पकड़े जाने के डर से उसने दीवार फांदकर भागने का प्रयास किया। दीवार फांदने के दौरान वह गिर गया, जिसे परिजनों व आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले आरोपी ने बचने के लिए घर में घुसकर औरतों के कपड़े पहन लिए थे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
रात के अंधेरे में घर की दीवार कूदकर घुसा था आरोपी
पाबड़ा गांव निवासी प्रेम ने बरवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके परिवार में पत्नी भतेरी, लड़का अनूप व पुत्रवधू पूजा व दो बच्चे हैं। रविवार रात को परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। उसे सांस की बीमारी है। रात को अच्छी तरह नींद नहीं आती। सोमवार तड़के लगभग 3.30 बजे वह बैठक में चारपाई पर बैठा हुआ था। उसी समय एक व्यक्ति चौक में आया और उसने उस पर हमला कर दिया। दाएं हाथ पर दांत से काट लिया व उसकी गर्दन दबा दी। वह छुड़वाने लगा तो हमलावर ने उसका मुंह दबा लिया। इसमें उसे काफी काफी चोटें मारी। वह काफी देर तक उसे पीटता रहा। उसने दरवाजे पर कई बार हाथ मारे तो शोर सुनकर उसका लड़का अजय, लड़की भतेरी व पुत्र वधू जाग गए। उन्होंने उसे हमलावर से छुड़वाया।
भागने के प्रयास में गिरा आरोपी, पुलिस को दी सूचना
पीड़ित प्रेम ने बताया कि हमलावार दीवार से कूदकर भागने लगा तो उसके बेटे ने आरोपी का पांव खींच लिया। उसने दो से तीन बार भागने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के सदस्य खींच कर रोकते रहे। इसमें आरोपी को चोट भी लगी। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस मौके पर आई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कैथल जिले के शिमला निवासी सतीश बताया। उसने घर में घुसकर उनके बाथरुम से औरतों के कपड़े पहन लिए थे। पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
