Shopping Mall in Rohtak: हरियाणा का रोहतक शहर जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का भी हिस्सा है। यह पूरे एशिया में सबसे बड़े कपड़ा बाजार के रूप में जाना जाता है। कुछ ही समय पहले इस शहर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल बनाए गए हैं। जो रोहतक शहर में खरीदारी का एक नया अनुभव और विकल्प लेकर आए हैं। इस आर्टिकल बात करेंगे फेमस मॉल के बारे में जहां आपको एक बार शॉपिंग करने या घूमने जरूर जाना चाहिए।
मैरियन स्काई मॉल
रोहतक में मेरियन स्काई मॉल शॉपिंग के लिए काफी फेमस है, जो सेक्टर- 3 में स्थित है। बहुत ही उचित दामों पर कई ब्रांड देखने मिल जाएगा। मॉल में अच्छे दिखने वाले परिधान, जूते, बैग और अन्य सामान है जो शॉपिंग करने वालों को आकर्षित करते हैं। यदि खरीदारी के दौरान पर्यटकों को भूख लग जाती है, तो उनके लिए यहां रेस्तरां भी बने हुए हैं, जहां वह बैठकर आराम से भोजन कर सकते हैं। इल मॉल में लक्जरी ब्रांड न्यूमेरो यूनो, यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन, प्लैनेट फैशन और एडिडास भी है। मॉल में मूवी हॉल और फूड कोर्ट लोगों को आकर्षित करने वाले प्रमुख स्थान है। वहीं, यह मॉल सुबह 10 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है।
शीतल लाइफस्टाइल मॉल
शीतल लाइफस्टाइल मॉल जो दरियाओ नगर में है, आपको यहां उत्पादों और ब्रांडों के संदर्भ में कई सारे विकल्पों प्रदान करता है। इस मॉल में आकर कोई भी अपनी खरीदारी कर सकता है, भले ही मॉल नया है, लेकिन आपको यहां पर स्थानीय लेबल जिनमें विभिन्न प्रकार के कपड़े और कई तरह की चीजें मिल जाएंगी। मॉल में सुंदर कपड़े, जूते, बैग और सहायक उपकरण हैं, जो इसे कई लोगों के बेसिक जरूरतों को पूरा करता है। यह मॉल अपने मेकअप और सौंदर्य प्रसाधन शोरूमों के लिए काफी फेमस है। भारतीय कारीगरों के सबसे असाधारण काम को देखना है, तो इस में आप एक बार जरूर जाएं। साथ ही यहां पर पार्किंग सुविधाएं, सिनेमाघर, दुकानें और कई रेस्तरां भी हैं। वहीं, यहां वैन ह्यूसेन, लुई फिलिप, फास्ट्रैक, पेपे जीन्स और वुडलैंड जैसे कुछ ब्रांड भी आपको देखने को मिल जाएगा। रविवार को छोड़कर सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 10:00 बजे से रात 9:30 बजे तक खुला रहता है।
एग्रो मॉल
कहा जाता है कि रोहतक के मॉल्स के साथ एक नाम हमेशा जुड़ा रहता है, यह एग्रो मॉल दिल्ली रोड सेक्टर 14 में स्थित है। यह एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, और यहां पर कई दुकानों शामिल किया गया है। जहां ताजे फल, सब्जियां, स्थानीय कपड़े और पारंपरिक सामान की आसानी से मिल जाता है। यहां पर लोग पर्दे, बिस्तर लिनन, कंबल, तौलिए और कालीन सहित तरह की चीजें खरीदने के लिए आते हैं। यह मॉल सुबह 9:30 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है।
Also Read: Historical Temples: ये हैं हरियाणा के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिर, मुगल ने भी टूटने से बचाया था इसे
सिटी सेंटर मॉल
सिटी सेंटर मॉल रोहतक के सबसे रोमांचक मॉलों में से एक है, जो हुडा कॉम्प्लेक्स के पास स्थित है। इस मॉल में अच्छे दिखने वाले परिधान, जूते, बैग और अन्य कई तरह के सामान आप यहां से खरीद सकते हैं। खाने के लिए कई रेस्तरां में जा सकते हैं और बैठकर आराम से भोजन कर सकते हैं। इस मॉल में एक विशाल भूमिगत पार्किंग स्थल भी है। मॉल में उत्पादों और ब्रांडों के कई तरह के विकल्प भी आपको मिल जाएगा। आप इस मॉल में सुबह 10 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक आ सकते हैं।










