Logo
Delhi Sunday Markets: दिल्ली में घूम कर शॉपिंग करने का शौकीन लगभग हर कोई होता हैं। लेकिन हर कोई ऐसी जगह शॉपिंग करना पसंद नहीं करते हैं जहां चीजें कीमती हो। इस आर्टिकल में किफायती दामों वाली साप्ताहिक मार्केट के बारे में बताया गया है। जो संडे को लगती है।

Delhi Sunday Markets: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को हर कोई घूम कर देखना चाहता है। इसके पीछे कई कारण होता हैं। पहला तो दिल्ली में कई सारी ऐतिहासिक जगहें दूसरा ये कि यहां ढ़ेर सारी मार्केट हैं। यहां पर पुस्तक प्रेमियों के किताबों की मार्केट अलग हैं तो शॉपिंग के लिए मार्केट अलग है। आवश्यकता अनुसार लोग मार्केट को घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में हजारों लोग ऐसे भी होते हैं जो दिल्ली में रोजगार और शिक्षा के लिए आते हैं। देश की राजधानी में आते ही नौकरी करने लग जाते हैं, जिससे दिल्ली को घूम नहीं पाते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग वीक ऑफ पर ही घूमने का प्लान बनाते हैं। तो इस आर्टिकल में आपको दिल्ली की कुछ ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो संडे को लगती हैं। अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं तो ये यकीन मानिए ये मार्केट आप को निराश नहीं करेंगी। यहां पर आपको घर के सामान से लेकर कपड़े, एक्सेसरीज समेत सब कुछ मिल जाएगा। तो चलिए शुरु करते हैं... 

चोर बाजार    

दिल्ली का चोर बाजार सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में फेमस है। दिल्ली आने वाला हर कोई चोर बाजार का नजारा देखना चाहता है। इस मार्केट को घूमने के लिए लोग काफी उत्सुक होते हैं। यहां पर यहां इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर, स्टाइलिश इयररिंग्स, बेल्ट, बैग्स, पर्स और फुटवियर आदि हजारों चीजें आप बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह बाजार हर संडे को लगती है। इसके टाइमिंग की बात की जाए तो ये मार्केट तड़के लगती और 9 से 10 बजे तक ही रहती है। इस बाजार में सामान खरीदने के लिए सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि बाहर से भी लोग आते हैं। सावधानी के लिए बता दें कि यहां पर सामान आपको सस्ता मिलता है, लेकिन ओरिजिनल नहीं मिलता है। 

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के इन ऐतिहासिक किलों का इतिहास बेहद खास, वीकेंड पर आप भी जरूर करें सैर

जनपथ मार्केट 

यह मार्केट राजीव चौक से कुछ ही दूरी पर हर रविवार को लगती है। रविवार के दिन शॉपिंग करने के लिए जनपथ मार्केट एक बेस्ट जगह है। यहं लगभग हर उम्र के लोगों के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन कपड़े कम दाम में मिलते हैं। इस बाजार में आप सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि घर की सजावट के लिए भी चीजें खरीद सकते हैं। यहां तिब्बती सामान भी बहुत कम दाम में आप खरीद सकते हैं। रविवार के दिन यहां आप भारतीय पारंपरिक ड्रेस के साथ-साथ वेस्टर्न ड्रेस भी बहुत ही कम कीमत में मिलता है। यहां पर  सूट से लेकर कुर्ती तक आपको 200 रुपये से लेकर 700 रुपये में मिल जाएंगे। यह मार्केट यह बोहो फैशन के लिए भी जानी जाती है।

ये भी पढ़ें:- लाल किला-कुतुब मीनार ही नहीं, दिल्ली में छिपे इन रत्नों का भी करें दीदार, दुनिया भर में हैं प्रसिद्ध

महिला मार्केट 

महिला मार्केट को भी रविवार बाजार के रूप में जाना जाता है। हालांकि, कम ही लोग इस मार्केट के बारे में जानते हैं। दरअसल, बाजार के पीछे की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। कहा जाता है कि इस मार्केट को वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य शुरु किया गया था। अब ये बाजार काफी फेमस हो गया है। यहां पर रविवार के दिन महिलाओं की काफी भीड़ लगती है। इस मार्केट में आपको कपड़े, ज्वेलरी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बैग और जूते आदि कई चीजें बहुत कम कीमत पर मिल जाएंगी। अगर इसके मार्केट के टाइमिंग की बात की जाए तो यह मार्केट रविवार के दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही खुला रहता है। शॉपिंग करने की शौकीन महिलाएं इस मार्केट को घूमना पसंद करती हैं।

दरियागंज बुक मार्केंट

किताब प्रेमी लोग दरियागंज मार्केट का नाम जरूर सुने होंगे। क्योंकि किताबों के लिए दरियांगज बाजार काफी फेमस है। ये बाजार हर रविवार को लगता है। संडे के दिन दरियागंज में सड़क के दोनों किनारों पर बुक सेलर अपनी दुकान सजाते हैं। यहां पर किताबों को खरीदने के लिए कॉलेज के छात्र और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस बाजार में आपको अपनी जरूरत की हर किताब मिल जाएगी। लेकिन आपको ढूंढने में मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा आपको दुकानदार से मोलभाव करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:- असली सोने की चमक फीकी दिखेगी: दिल्ली के प्रसिद्ध आर्टिफिशयल ज्वेलरी बाजार, थोक में खरीदें सस्ता 'सोना'

सरोजनी नगर मार्केट 

सरोजिनी नगर दिल्ली की बेस्ट मार्केट में से एक है। यह मार्केट सबसे ज्यादा ट्रेंडी बाजारों में गिनी जाती है। यहां पर हजारों की संख्या में लोग रोज शॉपिंग करने के लिए आते हैं। इस मार्केट में कपड़ों का शानदार कलेक्शन देखने को मिलता है। यहां पर फैशनेबल कपड़ों के अलावा बैग, बेल्ट और डेकोरेशन का भी सामान किफायती दामों पर आप मिल जाएगा। कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह मार्केट बेस्ट शॉपिंग डेस्टीनेशन माना जाता है। इस मार्केट के आस पास कई देशों के दूतावास है। यहां पर विदेश को लोग भी शॉपिंग करते नजर आते हैं। इस मार्केट की खास बात ये है कि ये रविवार के दिन भी खुली रहती है। इस दिन यहां पर काफी भीड़ देखने को मिलती है। 

5379487