A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Fatehabad: शहर के साथ लगते गांव हिजरावां कलां में एक विधवा महिला के घर से 1 करोड़ 53 लाख रुपए कैश उड़ाए गए। देर रात घुसे चोरों की आवाज सुनकर महिला की नींद खुल गई, जिस पर उसने शोर मचा दिया। इस पर चोर मौके से फरार हो गए। महिला के पिता व चाचा ने जमीन बेचकर यह राशि महिला के पास रखी थी। महिला ने अपने ही जीजा पर अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर नकदी चोरी करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
पिता व चाचा ने जमीन बेचकर बेटी के पास रखा था कैश
सदर फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में गांव हिजरावां कलां निवासी गुरमीत कौर ने बताया कि उसके पिता महेन्द्र सिंह, चाचा दलीप सिंह, इकबाल सिंह व प्रेम सिंह निवासी एमपी बीड़ बगला रोड हिसार ने अपनी जमीन बेची थी। बेची हुई जमीन के एक करोड़ 53 लाख रुपए उसके चाचा दलीप सिंह करीब चार दिन पहले उसके पास रख कर गए थे। उसने एक करोड़ 53 लाख रुपए संदूक में रख दिए थे और संदूक पर ताला लगा दिया था। रात को वह कमरे को ताला लगाकर अपने बच्चों के साथ आंगन में सो गई। अलसुबह करीब 3:45 पर उसे गेट खुलने की आवाज सुनाई दी। इस पर उसने चोर-चोर का शोर मचा दिया, जिस पर उसके मकान में घुसे चोर वहां से भाग गए। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। जब उसने घर की जांच की तो पाया कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और संदूक में रखे 1 करोड़ 53 लाख रुपए गायब थे।
जीजा ने फोन पर पैसे होने की कही बात
महिला ने बताया कि उसके जीजा काला निवासी अजीत नगर के पास उसके दूसरे जीजा कृष्ण उर्फ काला निवासी मढ़ का फोन आया। कृष्ण ने उससे कहा कि तुम पुलिस के पास मत जाना, रुपए उसके पास ही है। महिला ने बताया कि इसके बाद वे अपने जीजा कृष्ण की तलाश करने लग गए, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। महिला ने आरोप लगाया कि उसके घर से उसके जीजा कृष्ण कुमार व 4 अन्य लोगों ने मिलकर 1 करोड़ 53 लाख की नकदी चोरी की है। इस पर महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
