Salman Khan: हरियाणा के पानीपत से रची जा रही थी एक्टर को मारने की साजिश, 'सुक्खा' PAK से मंगाने वाला था AK-47 समेत ये हथियार!

salman khan
X
लॉरेंस गैंग का सुखवीर उर्फ सुक्खा सलमान खान को मारने के लिए पानीपत से रच रहा था साजिश।
बॉलीवुड़ एक्टर सलमान खान को मारने की साजिश हरियाणा के पानीपत में बैठा सुक्खा रच रहा था। वह पाकिस्तान से अपने पसंद के हथियार मंगा रहा था।

बॉलीवुड़ एक्टर सलमान खान को मारने की साजिश हरियाणा के पानीपत से रची जा रही थी। खबरों को मानें, तो सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस गैंग जिन हथियारों का इस्तेमाल करने वाला था, वो हथियार पानीपत के सुखवीर उर्फ सुक्खा पसंद करने वाला था। ये हथियार पाकिस्तान से मंगाए जाने थे और फिर शूटरों को मुहैया कराए जाते। हालांकि, इससे पहले पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया और सलमान खान को मारने की साजिश नाकाम हो गई।

एक खबर की मानें, तो मुंबई पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि सुखवीर उर्फ सुक्खा पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में था और वो उन्हें वाट्सएप पर वीडियो कॉल कर रहा था। सुक्खा की डील पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर डोगर से हो गई थी। कहा जा रहा है कि पुलिस को सुक्खा के फोन से एक वीडियो कान्फ्रेंसिंग की क्लिप मिली है। जिसमें इस डील को लेकर बात की जा रही है।वीडियो में कई मशीनगन भी दिखाई जा रही है। डोगर जल्द ही इन हथियारों को भारत भेजने वाला था। सुक्खा के साथ डोगर, अनमोल बिश्नोई और एक सप्लायर जुड़ा हुआ था।

सलमान खान को मारने के लिए तय कर लिया था स्पाट

खबरों की मानें, तो लारेंस गैंग ने सलमान को मारने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली थी। यहां तक की सलमान खान को मारने के लिए एक स्पाट भी तय कर लिया था। गैंग को इस बात की जानकारी थी कि सलमान के घर और अर्पिता फार्महाउस के पास खस्ताहाल सड़क है। यहां पर सलमान की कार की गति धीमी होती है। उसी जगह पर ये गैंग के सदस्य पहले से जाकर बैठ जाते और जैसे ही सलमान खान की कार वहां से गुजरती तो वो फायरिंग कर देते और इसमें वह एके-47 से लेकर मशीनगन तक इस्तेमाल करने वाले थे। हालांकि, इससे पहले ही गैंग के पांच शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ गए और उन्होंने सुक्खा के नाम का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने छापा मारकर होटल से किया था सुक्खा को अरेस्ट
बता दें कि मुबंई पुलिस ने पनवेल सिटी पुलिस के साथ मिलकर पानीपत के एक होटल से लॉरेंस गैंग के शूटर सुक्खा को अरेस्ट किया है। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल भी बढ़ा लिए थे। सुक्खा को गुरुवार को संयुक्त टीम ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई है। सुक्खा की ये गिरफ्तारी सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में हुई है। जिन आरोपियों ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी, उन्हें हथियार सुक्खा ने ही मुहैया कराए थे। वहीं, पानीपत पुलिस ने भी उसके घर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है, ताकि सुक्खा के खिलाफ और सबूत मिल सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story