A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

कनीना/नारनौल: कनीना-दादरी मार्ग पर उन्हाणी गांव के पास ईद के दिन घटित जीएल स्कूल बस हादसे में मारे गए 6 बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए 11 मई को उन्हाणी में न्याय महापंचायत हुई। इसके बाद स्कूल के एमडी सुभाष लोढ़ा ने शुक्रवार को एसडीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने तफ्तीश में शामिल होने के लिए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे कस्टडी में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर पुन: कोर्ट में पेश किया और सात दिन के पुलिस रिमांड की मांग की। जिस पर कोर्ट ने आरोपित को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब उसे 28 मई को पुन: कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस स्कूल के एमडी से सीडीआर, स्कूल के दस्तावेज आदि कब्जे में लेगी।

हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी हो गई खारिज

स्कूल बस हादसे के बाद सुभाष लोढ़ा भूमिगत हो गया था। जिसकी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उन्हाणी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में न्याय महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें ग्रामीणों ने स्कूल के एमडी सुभाष लोढ़ा को गिरफ्तार करने, प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिजनों को एक-एक करोड़ व घायलों को 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करने, मृतक छात्रों को शहीद का दर्जा देने, चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढ़ा की ग्रीवेंस कमेटी से सदस्यता तत्काल रद्द करने, स्कूल की मान्यता को रद्द करने की मांगें रखी गई थी।

अब तक 9 आरोपितों की हो चुकी गिरफ्तारी

पुलिस ने केस की संवेदनशीलता को देखते हुए हादसे के आरोपित बस चालक धर्मेंद्र वासी सेहलंग, स्कूल की प्राचार्या दीप्ती राव, जीएल शिक्षा समिति के सचिव होशियार सिंह, चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढ़ा के अलावा बस चालक के साथ बस में शराब पीने वाले हरीश, भूदेव, संदीप व नरेश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तक स्कूल प्रबंधन के चार सदस्यों सहित कुल नौ आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

क्या कहते है डीएसपी

इस बारे में डीएसपी महेंद्र सिंह व सिटी थाना इंचार्ज निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से शांतिपूर्वक मतदान के लिए किए जा रहे सुरक्षा इंतजाम के मध्य जीएल स्कूल के एमडी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसे अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।