A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Hansi: शादी के करीब पांच महीने बाद एक दुल्हन पति के घर से नकदी व सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर हिसार की रहने वाली शातिर दुल्हन व उसकी तीन सहयोगी महिलाओं के खिलाफ हांसी शहर थाना में मामला दर्ज किया है। महिला ने हांसी निवासी मनोज कुमार के साथ 9 नवंबर 2023 को शादी की थी। कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी सुष्मिता घर से सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। बाद में उसे पता चला कि वह पहले भी दो बार शादी कर चुकी थी। सुष्मिता मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जो फिलहाल हिसार में रह रही है।
बिचौलियों ने करवाई थी शादी
पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि वह अपनी शादी करवाने के लिए रिश्तेदारों व बिचौलियों के संपर्क में था। इसी दौरान 8 नवंबर 2023 को उसकी हिसार की रहने वाली पायल, आरती व दिल्ली निवासी अंजलि से मुलाकात हुई। उन्होंने मनोज को पूरा विश्वास दिलाया कि वे उसकी शादी एक अच्छी लड़की से करवा देंगी। लेकिन तीनों महिलाओं उसे इसके बदले 1 लाख 60 हजार रुपए खर्च करने की बात कही। वह पायल, आरती व अंजलि की बातों में आ गया और शादी करवाने के लिए एक लाख 60 हजार रुपए खर्च करने को तैयार हो गया। इसके बाद हिसार में सुष्मिता नामक लड़की उसे दिखाई गई, जिसके साथ 9 नवंबर 2023 को एक वेलफेयर ट्रस्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार उसने सुष्मिता के साथ विवाह कर लिया।
शादी के नाम पर 1 लाख 60 हजार हड़पे
मनोज ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी सुष्मिता करीब 20-25 दिन ही हांसी में उसके साथ रही। इसके बाद वह पायल व आरती से मिलने की बात कहकर हिसार चली गई और बाद में हांसी आने के नाम पर आनाकानी करने लगी। इसके बाद उसे शक हुआ है कि कहीं उसके साथ शादी के नाम पर धोखा तो नहीं हुआ। जब उसने हिसार जाकर सुष्मिता के बारे में पता किया तो उसको पता चला कि सुष्मिता उससे पहले दो बार शादी कर चुकी है और उसके पहले पति की एक लड़की भी है। पायल, आरती व अंजली ने उसके साथ शादी करवाने के नाम पर धोखाधड़ी की और शादी के नाम पर उससे 1 लाख 60 हजार भी ऐंठ लिए।
आरोपी उसे दे रहे मान से मारने की धमकी
पीड़ित मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि सुष्मिता ने हिसार की पायल, आरती उर्फ रीमो व दिल्ली की अंजली से मिलकर एक षड़यंत्र रचकर रुपए ठगे हैं व शादी के नाम पर धोखाधड़ी की है। जब उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो आरती, पायल व अंजलि ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
