A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Yamunanagar: गांव बदनपुरी सलेमपुर के बीच में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति घर से दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर निकला था। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दोस्त के जन्मदिन में जाने के लिए घर से निकला था मृतक
जानकारी अनुसार गांव अंटावा निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का 30 वर्षीय भोरगिल रात आठ बजे घर से दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर बुलेट बाइक पर गया था। जब उसका लड़का गांव बदनपुरी व सलेमपुर के बीच में पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसके लड़के की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके लड़के को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बोलेरो पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
गांव कामी माजरा निवासी मोहम्मद राशिद ने बताया कि वह सूर्या प्लाईवुड में मजदूरी करता है। शाम को वह अपने तीन वर्षीय बेटे मोहम्मद अली को साथ लेकर दुकान पर जा रहा था। तभी फैक्ट्रियों की ओर से बोलेरो पिकअप गाड़ी आई। आरोपी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके लड़के को टक्कर मार दी। जिससे उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने लड़के को अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी अज्ञात बोलेरो पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
