A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Sonipat: कुंडली थाना क्षेत्र के गांव प्रीतमपुरा के पास आगे चल रहे ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार उसमें टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई और उसके चार साथी घायल हो गए। पांचों एसी मैकेनिक दिल्ली से कार में सवार होकर मुरथल स्थित ढाबा पर खाना खाने आ रहे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, जहां से एक ही हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे दिल्ली के अस्पताल में ले गए। जहां भारत नाम के युवक की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मुरथल ढाबे पर खाना खाने आ रहे थे कार सवार युवक
गांव खानपुर दिल्ली निवासी शहजाद ने बताया कि रात को वह अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर मुरथल ढाबे पर खाना खाने आ रहे थे। उनके साथ दिल्ली कैंट के नांगला राया निवासी उमेश, संगम विहार निवासी फिरोज, दिल्ली के सागर ईस्ट सी-32 निवासी भारत व दिल्ली के नजफगढ़ निवासी कैलाश थे। देर रात करीब ढाई बजे जब वह प्रीतमपुर के पास पहुंचे तो उनके आगे एक ट्राला चल रहा था। ट्राला चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी कार ट्राला में टकरा गई। हादसे में पांचों साथी घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन रोहतक की बजाय उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले आए, जहां उपचार के दौरान भारत की मौत हो गई।
एसी मैकेनिक थे पांचों साथी, हादसे का हो गए शिकार
हादसे का शिकार हुए भारत व घायल शहजाद, कैलाश, उमेश व फिरोज सभी साथी है। वह एसी के मैकेनिक है। रात को भी वह एसी ठीक करने गए थे। उसके बाद दिल्ली से उनका मुरथल खाना खाने आने का कार्यक्रम बन गया, सभी कैलाश की कार में आ रहे थे। जांच अधिकारी एसआई उदय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में मुरथल खाना-खाने आ रहे पांच दोस्त हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दिल्ली में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि चार का उपचार करवाया जा रहा है। ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द से जल्द आरोपित ट्राला चालक को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
