Logo
election banner
हरियाणा सरकार ने किसानों को राहत देते हुए प्रदेश के सात जिलों के 29438 किसानों को रबी सीजन 2022-23 में फसल नुकसान का 31 करोड़ रुपया क्लेम का जारी किया है।

Haryana: हरियाणा सरकार ने किसानों को राहत देते हुए प्रदेश के सात जिलों के 29438 किसानों को फसल नुकसान का 31 करोड़ रुपया क्लेम का जारी किया है। किसानों को रबी सीजन 2022-23 में हुए फसल नुकसान के लिए यह क्लेम दिया गया है। सरकार की तरफ से जारी किए गए क्लेम के बाद किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्लेम के लिए किसान पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे, जिसके कारण सरकार ने यह क्लेम जारी किया। यह राशि किसानों के सीधे खाते में जाएगी।

7 जिलों के लिए जारी किया गया हैं 31 करोड़ का क्लेम 

सरकार ने रबी सीजन 2022-23 के तहत जिला सिरसा में 16 करोड़ 42 लाख रुपए, रेवाड़ी में 10 करोड़ 31 लाख 65 हजार रुपए, भिवानी में लगभग एक करोड़ 89 लाख रुपए, कैथल में एक करोड़ 44 लाख रुपए, कुरुक्षेत्र में एक करोड़ 36 लाख रुपए, फरीदाबाद में 35,900 रुपए और जिला पंचकूला में 18 हजार रुपए का क्लेम जारी किया गया है। सातों जिलों के किसानों के बैंक खातों में यह रकम ट्रांसफर की गई है। क्लेम का पैसा मिलने के बाद किसानों के नुकसान की कुछ भरपाई होने की उम्मीद हैं।

सरकार ने 9 साल में 11 हजार करोड़ रुपया मुआवजा दिया 

हरियाणा सरकार ने 9 वर्षों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में किसान हित में कई कल्याणकारी निर्णय लिए। इसी कड़ी में 2014 से लेकर अब तक 9 वर्षों में लगभग 11 हजार करोड़  रुपया मुआवजे के रूप में सीधे किसानों के खातों में पहुंचाया गया। पहले किसान अपनी फसल मंडी के अंदर लेकर जाता था, तो छह सात महीनों तक उन्हें पैसा ही नहीं मिलता था, लेकिन हरियाणा सरकार ने ऐसी व्यवस्था की, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती। सरकार ने 72 घंटे के अंदर किसानों के खातों में पैसा पहुंचाने का काम किया।

5379487