A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Fatehabad: विदेश जाने के इच्छुक युवाओं के साथ धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे है। ऐसा ही एक मामला जिले के रतिया शहर में सामने आया। यहां आस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर एक दम्पति द्वारा साढ़े 21 लाख की ठगी की गई। बाद में पीड़ित को महिला पुलिस कर्मचारी से धमकी दिलवाई जा रही है। पीड़ित व्यक्ति दुबई में फंसा हुआ है। उसकी पत्नी ने अब इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। रतिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आस्ट्रेलिया भेजने को लेकर 14 लाख में तय हुई थी बात
पुलिस को दी शिकायत में शक्ति नगर रतिया निवासी सीमा रानी ने बताया कि गांव लाम्बा निवासी राजकौर उसके पति हरपाल सिंह की बहन बनी हुई है। राजकौर का पति गुरजीत सिंह उर्फ हरजीत सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। राजकौर ने उसके पति हरपाल सिंह को वर्क वीजा पर विदेश भेजने की बात कही। गुरजीत ने अपनी पत्नी राजकौर के साथ व्हाटसअप पर बात कर हरपाल को आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही और यह तय हुआ कि हरपाल को मस्कट से दुबई और उसके बाद आस्ट्रेलिया भेजा जाएगा, जिस पर 14 लाख रुपए खर्च आएगा। हरपाल ने 14 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद 22 जून 2023 को आरोपी हरजीत सिंह ने एक वीजा व टिकट के जरिए हरपाल को मस्कट भेजा, जहां वह 4-5 दिन रूका और उसके बाद उसे राजकौर के पास दुबई भेज दिया।
दुबई से नहीं भेजा आस्ट्रेलिया
पीड़ित ने बताया कि राजकौर वहां से उसे आस्ट्रेलिया भेजने वाली थी। राजकौर 10 दिन बाद ही हरपाल को छोड़कर वापस भारत आ गई। हरपाल दुबई में बिना किसी काम के एजेंटों के पास पड़ा रहा। हरपाल के साथ एक लड़का रमनजीत सिंह भी गया था। उससे भी 14 लाख रुपए हरपाल के माध्यम से ले रखे थे। रमनजीत को मस्कट इमीग्रेशन ने एयरपोर्ट पर ही रोक लिया तो रमनजीत सिंह ने हरपाल का पासपोर्ट छीन लिया। इस पर हरपाल के परिवार ने रमनजीत के भाई को 2 लाख रुपए राजकौर व उसके पति गुरजीत सिंह के कहने पर दिए। 6 माह दुबई रहने के बाद हरपाल वापस भारत आ गया।
भारत आया तो दोबारा भेज दिया दुबई
शिकायतकर्ता सीमा ने कहा कि हरपाल जब भारत आया तो यहां राजकौर व गुरजीत ने हरपाल से साढ़े 5 लाख रुपए अन्य एजेंट के नाम पर ले लिया और दोबारा दुबई से आस्ट्रेलिया भेजने की बात कहकर दुबई भेज दिया। तीन महीने वह दुबई में ही बैठा है। आरोपी न तो उनके साढ़े 21 लाख रुपए वापस दे रहे हैं और न ही उसके पति को आस्ट्रेलिया भेज रहे और न ही दुबई से वापस बुला रहे। उसका पति दुबई में बुरी तरह परेशान है। आरोपी उसे लगातार धमकियां दिलवा रहे है। हिसार की एक सीआई स्टाफ सिमरन ने भी उन्हें फोन कर धमकाया कि राजकौर को परेशान किया तो उनके खिलाफ कार्यवाही कर देगी। इस पर परेशान महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में रतिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
