A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Hansi: तोशाम रोड स्थित गांव हाजमपुर में दुष्कर्म के आरोपी को जबरदस्ती कीटनाशक दवाई पिलाई गई। जबरदस्ती कीटनाशक दवाई पिलाए जाने के बाद युवक द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अरविंद के बयान दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी। नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान बडाला गांव निवासी अरविंद ने उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली लड़की के परिजनों पर जबरदस्ती कीटनाशक पिलाए जाने का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।
दुष्कर्म का झूठा मुकदमा करवाया हुआ था दर्ज
अरविंद ने बताया कि गांव की एक लड़की ने उस दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवा दिया था। लड़की के परिजनों ने उस पर दर्ज दुष्कर्म का मुकदमा खारिज करवाने की एवज में उसके पिता से करीब 12 लाख रुपए ले लिए और उसके बाद भी ये लोग उसके पिता से रुपयों की डिमांड कर रहे थे। इसी टेंशन में उसके पिता की भी मौत हो गई थी। वह उसके खिलाफ दुष्कर्म के इस मामले से बरी होने के लिए सबूत एकत्रित करने तथा लड़की की सहेलियों से कोर्ट या पुलिस के समक्ष सच्चाई बताने के सिलसिले में वह हाजमपुर गांव में गया था।
मारपीट कर जबरन पिलाया कीटनाशक
अरविंद ने बताया कि जब वह दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की की सहेलियों से मिलकर हाजमपुर गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां पर दो व्यक्ति आए। आरोपियों ने आते ही पहले तो उसके साथ मारपीट की और उसके बाद उसे पकड़कर जबरदस्ती कीटनाशक पिला दिया। उसके बाद दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी और उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अरविंद द्वारा दिए गए बयान की सच्चाई जानने के लिए मामले की जांच कर रही है कि युवक ने स्वयं जहरीले पदार्थ का सेवन किया या उसे जबरदस्ती पिलाया गया। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
