A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Lok Sabha Elections 2024: भिवानी में बवानीखेड़ा में हिसार बीजेपी लोकसभा सीट के उम्मीदवार रणजीत चौटाला कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा जिस पार्टी ने चौधरी देवीलाल और चौधरी चरण सिंह को सीएम का पद तक नहीं दिया, वह कांग्रेस से बाहर निकलते ही सीएम, डिप्टी सीएम और पीएम तक बने।
रणजीत चौटाला ने कहा कि विजय राज सिंधिया और राजमाता ने उनके लिए चुनाव प्रचार तक किया। इसी कांग्रेस ने आज बंसीलाल परिवार को दरकिनार कर श्रुति चौधरी तक की लोकसभा सीट के लिए टिकट काट दिया। वहीं चौधरी सर छोटूराम के परिवार को भी नजरअंदाज कर दिया है।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने भिवानी जिले के रतेरा गांव में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ऐसी कांग्रेस की झोली भर कर क्या करोगे। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि जिस उम्मीदवार को मंत्री पद तक का अनुभव नहीं है, वह देश की करोड़ों जनता को कैसे संभाल सकते हैं। विदेशों में किस तरह से भारत की साख बनाएंगे।
हरियाणा में राजनीतिक उथल-पुथल जारी
वहीं राज्य में राजनीति उथल-पुथल जारी है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने अचानक राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। जिन तीन विधायकों का अचानक से हृदय परिवर्तन हुआ उनमें पुंडरी विधायक रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी विधायक धर्मपाल गोंदर और चरखी दादरी विधायक सोमबीर सांगवान शामिल हैं।
साथ ही इन तीनों विधायकों ने आनन-फानन में कांग्रेस को अपना समर्थन देने का भी ऐलान कर भी दिया है। इस चलते कांग्रेस ने यह दावा कर दिया कि राज्य की बीजेपी सरकार अल्पमत में है और सीएम नायब सिंह सैनी को इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, बीजेपी ने इसके यह दावा किया कि चिंता की कोई बात नहीं है।
