Ram Mandir Pran Pratishtha: सीएम मनोहर लाल ने करनाल के कर्णेश्वरम मंदिर में की पूजा, राम नाम की धुन पर थिरके, देखें वीडियो

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर हरियाणा में भी हर तरफ खुशनुमा माहौल बना हुआ है। राम नाम के भक्ति में सब लीन दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में घरों और मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। प्रदेश के प्रत्येक जिलों में पूजा-पाठ कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है। पूरे हरियाणा में शहरों को दीपावली की तरह सजाया गया है। इस बीच सीएम मनोहर लाल करनाल के कर्णेश्वरम मंदिर में पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां पूजा अर्चना से पहले कलश रखा। इस दौरान उन्होंने रामसेतु से मंदिर में लाया हुआ पत्थर भी देखा।
आज रात में दीपावली की तरह होगी आतीशबाजी
भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए 15 हजार जगह पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों को भीड़ उमड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक आज रात में पूरे हरियाणा के मंदिरों व घरों में दीयों को जलाया जाएगा और आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन बेहद विशेष और उत्साह का दिन है। 500 साल के इंतजार के बाद आज रामलला के मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व ही कई जिले भगवा रंग से रंग गए।
500 वर्षों की तपस्या और प्रतीक्षा पूरी हुई!
— Manohar Lal (@mlkhattar) January 22, 2024
बच्चा हो या बुजुर्ग आज 'हर मन-हर तन-हर हृदय' में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र साक्षात प्रकट हो गए हैं।
प्रेम से बोलो जय श्री राम ! #राम_का_भव्य_धाम pic.twitter.com/OC5Z5UsUHT
राम की धुन में थिरकते नजर आए सीएम
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को कहीं भोग तो कहीं शोभायात्रा निकालकर उत्सव मनाया जा रहा है। चौक-चौराहों पर ध्वज के अलावा लाउडस्पीकर भी लगाए गए हैं। लाउडस्पीकर में श्री राम के भजन चलाए जा रहे है। इस बीच कर्णेश्वरम मंदिर में पूजा के दौरान सीएम मनोहर लाल भी भजन गाते हुए नजर आए। सीएम राम नाम के धुन में इतना रम गए की वे एक बच्चे को गोद में उठाकर थिरकते हुए नजर आए।
सीएम ने आगे कहा कि हमारे प्रभु श्री राम आज विराजे हैं, रघुनन्दन विराजे हैं। प्रभु श्रीराम जी को अयोध्या धाम में विराजते देख आज जीवन धन्य हुआ। भारत की पावन भूमि पुनः कृतार्थ हुई, राजा राम की छाया में हम सेवक भी आनंदित हुए। सब आपकी प्रेरणा है प्रिय भगवन, आप के चरणों से पावन हुई सम्पूर्ण धरा सदैव पावन रहे, सदैव आपकी कृपा बनी रहे, यही प्रार्थना है।
