Rain Alert: चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी शुरू- ओले गिरने के आसार, हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट

Haryana Weather Update
X
हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम।
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम मिजाज आज से बदलने वाला है। आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी पड़ने की संभावना है।

Rain Alert in Haryana: हरियाणा में आज बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बुधवार सुबह से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के छह जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना हैं। इस बीच चंड़ीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। यहां बूंदाबांदी शुरु हो गई है। आसमान में बादल छाए हैं। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान है।हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के बाकि जिलों में भी मौसम खराब होने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोेतरी दर्ज

बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, बारिश की बूंदों की तरह ओस टपक रही है। आसमान से बरस रही सफेद आफत का आलम यह है कि आज बुधवार की अलसुबह विजिबिलिटी 10 मीटर दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक बीते दिन शाम से ही घना कोहरा छाया शुरू हो गया था।

बारिश के साथ फरवरी शुरुआत

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 31 जनवरी यानी आज से मौसम के खराब होने की पहले से ही संभावना जताई है। इसके अलावा फरवरी के शुरुआत में दो दिन यानी 1 से 2 फरवरी के बीच अच्छी बारिश के आसार हैं। यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। हालांकि इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने सर्दी को लेकर राहत की खबर दी है। विभाग का कहना है कि अब कड़ाके की सर्दी के दिन दूर जाने वाले हैं। बारिश के बाद मौसम साफ होगा। हालांकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों के लोगों को अभी कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें:- Weather Alert: अत्याधिक कोहरे ने रोकी रफ्तार, कल से बदलेगा मौसम

बारिश के बाद साफ होगा मौसम

प्रदेश के सभी जिलों में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। बीते दिन मंगलवार को भी कई इलाकों में अच्छी धूप खिली। हालांकि महेंद्रगढ़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। रात के पारे में कोई बदलाव नहीं है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, बारिश के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story