Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक आवास रहा, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने शीश महल का नाम दिया था। उस बंगले का दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो सार्वजनिक किया था। इसके बाद दिल्ली सरकार के ही मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शीश महल के अंदर रखी हुई चीजों के कीमत बताकर केजरीवाल को घेरने की कोशिश की।
जनता का पैसा लूटकर अपने लिए शीशमहल खड़ा करने वाले केजरीवाल जी का यह महल किसी भी 7-स्टार होटल से कम नहीं है। जब कोरोना के दौरान दिल्लीवासी ऑक्सीजन की कमी से तड़प रहे थे, तब केजरीवाल जी अपना शीशमहल चमका रहे थे।
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) March 29, 2026
यह सिर्फ एक महल नहीं, केजरीवाल जी के भ्रष्टाचार का चमकदार प्रतीक है। pic.twitter.com/7vAswhmXsN
मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'मै बता दूं कि उसके अंदर 1.25 करोड़ की टॉयलेट सीट लगी है। 10- 10 लाख रुपए की टोटो की टॉयलेट सीट। एक एक पर्दा 8-8 लाख रुपए का लगा है जो रिमोट के साथ चलता है।' भाजपा नेता आगे कहा कि 'जब आप लोग कोविड में ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे थे उस समय अरविंद केजरीवाल जी शीश महल बना रहे थे। केजरीवाल के कमरे में कसरत करने वाली मशीन 20 से 25 लाख रुपए की हैं। प्राइवेट स्पा जिसमें 25 से 30 लाख रुपए का टब लगा हुआ है, जो कि सिर्फ 7- स्टार होटलों में लगा होता है।'
मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस वीडियो को खुद अपने x हैंडल पर शेयर किया और वीडियो के कैप्शन में लिखा कि 'जनता का पैसा लूटकर अपने लिए शीश महल खड़ा करने वाले केजरीवाल जी का यह महल किसी भी 7-स्टार होटल से कम नहीं है। जब कोरोना के दौरान दिल्लीवासी ऑक्सीजन की कमी से तड़प रहे थे, तब केजरीवाल जी अपना शीशमहल चमका रहे थे। यह सिर्फ एक महल नहीं, केजरीवाल जी के भ्रष्टाचार का चमकदार प्रतीक है।'










