A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Rohtak: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि यह गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी पार्टियों का अस्तित्व बचाने के लिए है। इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार, घोटालो और तुष्टिकरण की राजनीति करके उसी वोट बैंक को आगे बढ़ाने का गठबंधन है जिसे कांग्रेस आजादी के समय से करती आ रही है। उत्तराखंड के सीएम ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण और अटक से कटक तक लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। हर वर्ग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए खड़ा है। पुष्कर सिंह धामी रोहतक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

चुनाव में दो विचारधाराएं मैदान में उतरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में दो प्रकार की विचारधाराएं मैदान में है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए है जो देश को प्रथम मानने वाले दल हैं और पूरे देश को परिवार मानकर काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस व इंडी गठबंधन के लोग हैं जो अपने परिवार को आगे बढ़ाने और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी बिना रूके हर पल और हर क्षण देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में भारत का मान और सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। इन दस वर्षों में सेना का मनोबल लगातार बढ़ा है। सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे लोगों की राम मंदिर की इच्छा को मोदी सरकार ने भव्य और दिव्य मंदिर बनाकर पूरा किया है।

भारत की संस्कृति को दुनिया में पहुंचाया

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चंद्रयान का स्थापित होना, आदित्य प्रक्षेपण, जी-20 की अपार सफलता से भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है। भारत की शक्ति, भारत का सामर्थ्य और भारत की संस्कृति को दुनिया में ले जाने का काम मोदी सरकार ने किया है। कोरोना के समय में दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी, लेकिन पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण भारत 11वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवे स्थान पर पहुंचा। उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन जैसी अनेकों योजनाओं का लाभ गरीब लोगों को मिला है।

आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पर कसा तंज

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए पुष्कर धामी ने कहा कि पंजाब में ये दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे के खिलाफ भला-बुरा कह रहे हैं और हरियाणा में गठबंधन चला रहे हैं। ये दोनों दल लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की सोच तो बड़ी घातक है। केजरीवाल बोलते थे एक भी आरोप लगा तो वह राजनीति छोड़ देंगे। अब केजरीवाल शराब घोटाला में बेल पर है और राजनीति भी कर रहे हैं। कांग्रेस के युवराज अपनी परम्परागत सीट छोड़कर भाग रहे हैं। यह प्रमाण है कि कांग्रेस ने हार मान ली है। पूरी पार्टी का कहीं भी कोई मनोबल नहीं है। दक्षिण के राज्यों में कांग्रेस का जनाधार घट रहा है और भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है।