पंजाब यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने मनु भाकर को किया खेल रत्न से सम्मानित, 32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड

President Draupadi Murmu
X
पंजाब यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मनु भाकर को सम्मानित किया।
President Draupadi Murmu: चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के 72वें दीक्षांत समारोह में द्रोपदी मुर्मू ने मनु भाकर को सम्मानित किया है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

President Draupadi Murmu: चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के 72 वें दीक्षांत समारोह में आज 12 मार्च बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की है। सीएम सैनी ने चंडीगढ़ में राष्ट्रपति का स्वागत किया। समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने साल 2024 में परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को पदक, पुरस्कार और डिग्री दी हैं। इस मौके पर द्रोपदी मुर्मू ने शूटर मनु भाकर को भी सम्मानित किया है। मनु भाकर को सम्मानित करते हुए कहा कि भाकर ने देश का नाम रोशन किया है। ऐसे ही हर युवा पीढ़ी को देश का नाम रोशन करना चाहिए। समारोह में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।

मनु भाकर की तरह कड़ी मेहनत करें- द्रौपदी मुर्मू

पंजाब यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाषण देने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की 6वीं राष्ट्रपति हैं। इससे पहले भी यूनिवर्सिटी में प्रणब मुखर्जी, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, ज्ञानी जैल सिंह, नीलम संजीव रेड्डी और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भी यहां भाषण दे चुके हैं। समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 'पंजाब यूनिवर्सिटी में 80% लड़कियां हैं, जो यहां पर पढ़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। बस इसी तरह अपने मां बाप का नाम भी रोशन करें।' राष्ट्रपति ने समारोह में लड़कियों से कहा कि मनु भाकर की तरह कड़ी मेहनत करके अपना लक्ष्य हासिल करके देश का नाम रोशन करें।

मनु भाकर समेत इन्हें भी किया सम्मानित

दीक्षांत समारोह में कई प्रसिद्ध हस्तियों को सम्मानित किया गया। डॉक्टर आर.जे. हंसगिल और कमलेश डी. पटेल को डॉक्टर ऑफ साइंस (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया। निवेदिता रघुनाथ भिड़े को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (मानद उपाधि) मिली। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने के लिए इन हस्तियों को विशेष पुरस्कार दिए गए। डॉक्टर गुरतेज सिंह संधू को विज्ञान रत्न, डॉक्टर हरमोहिंदर सिंह बेदी को साहित्य रत्न, डॉक्टर पुशविंदर जीत सिंह को उद्योग रत्न, निशानेबाज मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और गायिका डॉक्टर जसपिंदर को नरूला कला रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

Also Read: हरियाणा बजट सत्र के दौरान आपस में भिड़े भाजपा नेता, जलेबी से शुरू हुई बहस गोबर तक पहुंची, कांग्रेस ने की जांच की मांग

द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में हुई चूक

हिसार में जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आईं थीं। उस वक्त हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की सुरक्षा को खतरा हो गया था। एयरपोर्ट के रनवे और आसपास के इलाकों में जंगली जानवरों जैसे नीलगाय, सूअर, तीतर और कुत्ते घूमते हुए पाए गए थे। जिसके बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा चिंता का विषय बन गया था। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले मार्च और अप्रैल में कई राज्यों के लिए हिसार एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में जंगली जानवरों का एयरपोर्ट के आसपास रहना यात्रियों की सुरक्षा खतरे में डाल सकता है। ऐसे में इस मामले में जल्द कार्रवाई करना जरूरी है।

Also Read: करनाल में वॉलीबॉल क्लस्टर का समापन समारोह,सीएम सैनी ने पुलिस समेत खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल, बोले- प्लेयर्स को 593 करोड़ के नकद इनाम दिए

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story