A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Hisar: पुलिस का स्लोगन सेवा, सुरक्षा व सहयोग, लेकिन क्षेत्र के टिब्बा दानाशेर में पुलिस का अलग ही रूप देखने को मिला। यहां पर एक महिला को उसका पति पीटता रहा और डायल 112 के कर्मचारी बीच-बचाव करने की बजाय वीडियो बनाते नजर आए। जब पुलिस ही अपराध को रोकने की बजाय तमाशबीन बनकर वीडियो बनाती नजर आने लगे तो समझ सकते हैं कि अपराध इतना क्यों बढ़ रहा है। लोग किस उम्मीद से पुलिस के पाए, जब पुलिस लोगों की मदद ही नहीं कर सकती।

चाय को लेकर हुए विवाद में पति ने पीटा

अस्पताल में उपचाराधीन महिला ज्योति का कहना है कि 11 अप्रैल को उसके पति सज्जन ने चाय मांगी तो उसने कहा कि वह थकी हारी आई है, थोड़ा आराम करके चाय बना देगी। इसी बात पर पति ने बेरहमी से उसकी धुनाई कर दी। उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके हाथ पर दांतों से काटने के निशान भी हैं। तब उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, मगर पुलिस ने आगामी कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ज्योति ने बताया कि वह शनिवार को अपनी मां कौशल्या व सात वर्षीय बेटे लक्ष्य के साथ भिवानी से यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसने डायल 112 पर संपर्क कर मामला बताकर अपने कपड़े व सामान लाने बारे मदद करने की गुहार लगाई।

घर से कपड़े लेने गई तो पति ने कर दी पिटाई

महिला ने बताया कि वह टिब्बा दानाशेर स्थित अपने घर में पहुंची। वह कपड़े उठाने लगी, तभी पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और दोनों हाथों पर दांतों से काट खाया। सास व एक अन्य महिला ने उसकी मां के साथ मारपीट की। डायल 112 के पुलिस कर्मी बीच बचाव करने की बजाय वीडियो बनाने लगे। महिला ने बताया कि शनिवार की घटना के बाद सोमवार दोपहर तक पुलिस ने बयान दर्ज नहीं किए। उसका पति प्राइवेट अस्पताल में जॉब करता है। महिला का आरोप है कि उसने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी की थी। अब वह उसके साथ मारपीट कर मायके वालों से पैसे लाने की डिमांड कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।