A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Mahendragarh: जिले के लोगों को इस माह भी पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। सोनीपत के खुबडू हेड पर निर्माण कार्य के चलते इस बार 16 की जगह आठ दिन ही पानी आएगा। ऐसे में विभाग के अधिकारियों के सामने भी पेयजल आपूर्ति करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि पानी देरी से आने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग के टैंक भी खाली हो चुके है। ऐसे में पानी की आपूर्ति करना मुश्किल होगा।

जेएलएन को दक्षिण हरियाणा की माना जाता है संजीवनी

बता दें कि जवाहर लाल कैनाल को दक्षिण हरियाणा की संजीवनी माना जाता हैं। जवाहरलाल कैनाल के माध्यम से रेवाडी व महेंद्रगढ़ जिला में पेयजल सप्लाई की जाती हैं। दोनों जिले केवल नहरी पानी पर निर्भर है। नहरी पानी का शेड्यूल पहले 16-16 दिन का था। यानी 16 दिन नहर में पानी आता था और 16 दिन नहर बंद रहती थी। दो साल से शेड्यूल 16-24 का हो गया है। अब 16 दिन नहर में पानी आता है और 24 दिन बंद रहता है। अभी सोनीपत खुबडू हेड में जहां से जवाहर लाल कैनाल की शुरूआत होती है, वहां कुछ निर्माण कार्य चलेगा, जिसके चलते इस बार केवल निर्धारित शेड्यूल में आधे दिन नहर में पानी आएगा। नहर में केवल आठ दिन पानी आने के चलते को लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

महेंद्रगढ़ शहर में बनाए गए चार टैंक

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव देवास में 85 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंक बनाए गए हैं। शहर की आबादी के हिसाब से टैंक में 15 दिन का पानी स्टोर हो सकता हैं। प्रतिदिन शहर की 40 हजार की आबादी को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 155 लीटर पानी के हिसाब से कुल 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। देवास जलघर से पानी को शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने सात बूस्टर में भेजा जाता है। यहां से अलग-अलग कॉलोनियों में पानी सप्लाई होता है।

अभी तक टैंक नहीं हुए फुल

नहरी शेड्यूल बिगड़ने के कारण इस माह लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। गर्मी में पानी की डिमांड अधिक होने के कारण अधिकारियों की परेशानी ओर बढ़ गई हैं। देवास में बने टैंकों में 7 अप्रैल से पानी पहुंचाना शुरू हुआ था। अभी तक टैंक आधे हुए हैं। टैंक भरने में अभी दो दिन का समय लग सकता हैं। टैंक की क्षमता के हिसाब से केवल 15 दिन तक शहर में रेगुलर पानी सप्लाई किया जा सकता हैं। लेकिन इस बार नहर में पानी न होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से राशनिंग शुरू की जा सकती हैं। बढ़ती गर्मी में पेयजल कटौती होने के कारण शहर के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।