A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Fight Between Two Groups: कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में दो गुटों के बीच हुए लड़ाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस झगड़े को सुलझाने के लिए जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हमलावरों ने उन पर भी ईटों से वार कर दिया। इस हमले में एक पुलिस कर्मचारी को गंभीर रूप से चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।
परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग
मृतक की पहचान कीर्ति नगर निवासी 40 वर्षीय सोमनाथ के रूप में हुई है। रविवार को परिजनों ने एलएनजीपी अस्पताल के बाहर कुछ समय के लिए जाम स्थिति भी पैदा कर दी और पोस्टमार्टम रूम के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। बता दें की लगभग एक घंटे यह जाम लगा रहा।
13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला दिया। इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। कहा जा रहा है कि कीर्ति नगर और गांधीनगर में नशे और शराब को लेकर अकसर मारपीट की कई खबरें आती रहती है। इस घटना को भी उसी से जोड़ा जा रहा है।
क्या था पूरा मामला
कीर्ति नगर निवासी अमित ने कृष्णा गेट थाना पुलिस शिकायत में बताया कि कीर्ति नगर के ही रहने वाले सन्नी और उसके अन्य के साथ पुरानी रंजिश है। शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे वह अपने ताऊ के घर जा रहा था। सन्नी, अजय, छोटा, नवनीत, विक्रांत, जोगिंद्र, शारदा पत्नी बलराज और तीन चार लड़के शहर में राजेंद्र की चक्की के पास बैठे थे।
उन्होंने उसे भी वहां बुलाया और उन लड़कों ने उस पर जान से मारने के इरादे से वार कर दिया। आरोपियों ने उसकी आंख पर राड और तलवार से हमला किया। उसके शोर मचाने पर उसके पिता सोमनाथ उसे छुड़ाने के लिए वहां पर पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
Also Read: हरियाणा में हरंबा थ्रेसर मशीन में फंसने से मौत: शरीर के उड़े चिथड़े, गेहूं निकालते समय दर्दनाक हादसा
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
उन्हें छुड़ाने के लिए उसकी मौसी के लड़के आकाश और रामपाल पर भी चाकू और तलवारों से वार किया। इस हमले में उन्हें भी पूरे शरीर चोटें आई। उनके पड़ोसियों ने घायल सोमनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया।
