Logo
हरियाणा में किसानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बेअसर रही, जींद, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार कुछ जिलों में रोडवेज का चक्का जाम रहा। जिससे लोगों को कुछ परेशानी हुई, परंतु प्राइवेट बसें चली। दुकानें व बाजार खुले रहे। शंभू व दातासिंहवाला बार्डर पर तनाव के बीच शांति बनी रही। 

Kisan National Strike News। किसान संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हरियाणा में खास असर देखने को नहीं मिला। हिसार, जींद व सिरसा सहित कई जिलों में रोडवेज का चक्का जाम रहा, परंतु परिवहन समिति व किलोमीटर स्कीम की बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आई। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को कुछ परेशानी हुई। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान बाजार, मॉल व दुकानें पूरी तरह  से खुली रही। दूसरे विभागों में भी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल का अपना समर्थन दिया, परंतु कामकाज पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।< /> हिसार से शमशेर सैनी के अनुसार रोडवेज का चक्का जाम रहने से लोगों को परेशानी हुई। हड़़ताल से सुबह पेयजल सप्लाई भी बाधिक हुई, परंतु बाजारों इत्यादि पर भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। सामान्य दिनों की तरह बाजार व मॉल खुले रहे।

नारनौल- महेंद्रगढ़ से सतीश सैनी व महेश यादव के अनुसार नारनौल और महेंद्रगढ़ में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कहीं कोई असर देखने को नहीं मिला। बाजारों व सरकारी कार्यालयों में सामान्य दिनों की ही तरह कामकाज चलता रहा।

सिरसा से महावीर गोदारा के अनुसार भारत बंद में रोडवेज का चक्का जाम करने के लिए कर्मचारी बस स्टैंड के बाहर धरने पर बैठ गए। जिससे बस स्टैंड पर तो सन्नाटा छाया रहा, परंतु अधिकारियों के प्रयास से बस स्टैंड के बाहर से बसों का संचालन किया गया। बाजारों व अन्य स्थानों पर भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला।

भिवानी से पुरूषोत्तम तंवर के अनुसार जिले में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। बाजार खुले रहे, परंतु रोडवेज की पूरी बसें हड़ताल के कारण सड़कों पर नहीं उतर पाई। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यमुनानगर से भगवान सिंह राणा के अनुसार जिले में भारत बंद पूरी तरह से बेअसर रहा। रोडवेज बसें सामान्य दिनों की तरफ चली। बाजारों व सरकारी दफ्तारों में भी हड़ताल का किसी प्रकार कोई असर देखने को नहीं मिला। पुलिस पुरी तरह से चौकस रही।

जींद से सत्येंद्र पंडित के अनुसार राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते रोडवेज का चक्का जाम रहा। प्राइवेट व किलोमीटर स्कीम की बसें सड़कों पर दिखी। बाजारों व अन्य जगह हड़ताल का किसी प्रकार का असर देखने को नहीं मिला।&

कुरूक्षेत्र से तरूण वधवा के अनुसार रोडवेज का चक्का जाम रहा। जिससे यात्री परेशान हुए। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक संघ से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे छात्रों को परेशानी हुई। बाजारों व अन्य स्थानों पर हड़ताल का कोई असर देखने को नहीं मिला।

5379487