क्या आप अपने ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं? तो ग्लास बैंगल्स आपके लिए परफेक्ट हैं! रंग-बिरंगे, मजबूत और खूबसूरत ये बैंगल्स सिर्फ हाथों की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि हर आउटफिट के साथ आपका लुक में चार चांद लगा देती हैं। त्यौहार हो या शादी का सीजन, ये बैंगल्स हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ।
मल्टी कलर बैंगल्स (Multi-colored Bangles)
हाल ही में आए त्योहारों में ये बैंगल्स सबकी पहली पसंद बनी। अब शादी सीजन में भी इनकी मांग बढ़ गई है। इनकी खूबसूरती ऐसी है कि देखते ही रह जाते हैं। मल्टीकलर बैंगल्स को मेटल की घुंघरू बाली या कश्मीरी बैंगल्स के साथ पहनें, ये सेट सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है।
प्लेन ग्लास बैंगल्स (Plain Glass Bangles)
प्लेन ग्लास बैंगल्स किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर जाती हैं। खासकर कंट्रास्ट कलर के आउटफिट के साथ ये बेहद खूबसूरत लगती हैं।
कटिंग बैंगल्स (Cutting Bangles)
कटिंग वाली बैंगल्स आपके लुक को अलग निखार देती हैं। इसमें डिजाइन सीधे कांच पर बनाई जाती हैं, जिससे ये बाकी बैंगल्स से अलग दिखती हैं।
वेलवेट बैंगल (Velvet Bangles)
वेलवेट बैंगल सेट बनाने के लिए सबसे बेहतरीन हैं। इसमे कई तरह के कलर आसानी से मिल जाते हैं। आपके हर आउटफिट की खूबसूरती बढ़ाती हैं इस तरह की बैंगल्स।
स्टोन बैंगल्स (Stone Bangles)
स्टोन वाली बैंगल्स सिम्पल लुक को और इनहैंस करती हैं। गोल्ड और सिल्वर कलर सबसे पॉपुलर हैं। अगर आप किसी भी तरह की बैंगल्स के साथ सेट करती हैं, तो ये आपको रिच लुक देती हैं।
रेनड्रॉप ग्लास बैंगल्स (Raindrop Glass Bangles)
अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो रेनड्रॉप ग्लास बैंगल्स जरूर ट्राई करें। ये आपकी सुंदरता को एक नया लेवल देती हैं। खासकर रेनड्रॉप बैंगल्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये थोड़ी हल्की होने के बाद भी मजबूत होती हैं।










