A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Yamunanagar: यमुनानगर की एक कॉलोनी में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने सिविल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश ने छात्रा से दोस्ती कर उसके साथ संबंध बनाए थे। रविवार को जब छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे सिविल अस्पताल लेकर गई। जहां पर उसने बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक मुद्रीश के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

सामान्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के दौरान हुआ गर्भवती होने का खुलासा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2020 में उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह घरेलु कार्य कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसकी 14 वर्षीय लड़की शहर के एक स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती है। रविवार को उसकी लड़की के पेट में दर्द हुआ। उसे लगा कि उसके पेट में रसोली है, इसलिए वह उसे लेकर सिविल अस्पताल में गई। जहां पर अल्ट्रासाउंड करने पर डॉक्टरों ने बताया कि उसकी लड़की गर्भवती है और उसकी लड़की को आज ही बच्चा होने वाला है। इसके बाद उसकी लड़की ने बच्ची को जन्म दिया।

आरोपी ने नाबालिग के साथ बनाए थे संबंध

पीड़िता ने बताया कि पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश ने उससे दोस्ती की थी। मां के काम पर जाने के बाद आरोपी घर पर आता था और उसके साथ संबंध बनाता था, जिससे वह गर्भवती हुई। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि मुद्रीश ने उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।