A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Kaithal: सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक व्यक्ति ने एक गांव की ही विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही विवाहिता की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला को जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
2012 में पहली बार आरोपी ने किया था दुष्कर्म
विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2012 में उसकी जान-पहचान बालाजी कॉलोनी कैथल के गुरमेल के साथ हुई थी। वे एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। इस बीच मई 2012 में आरोपी ने उसके साथ उसके घर पर आकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में आरोपी उसे डरा धमका कर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। साथ ही उसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसएचओ रोहताश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया अपहरण
यमुनानगर में रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई को उसकी 17 वर्षीय लड़की किसी काम से घर से बाहर गई थी, मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उसे मालूम हुआ कि उसकी लड़की को साहिल नामक युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने आरोपी युवक साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
