फरीदाबाद में बोले लोकसभा अध्यक्ष: वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भारत सशक्त, विकसित देश का जल्द पूरा होगा सपना

Lok Sabha Speaker Om Birla, Minister Vipul Goyal and others giving degree to the student at the conv
X
दीक्षांत समारोह में छात्रा को डिग्री देते लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मंत्री विपुल गोयल व अन्य।
फरीदाबाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में भारत आज बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।

फरीदाबाद: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मानव रचना विवि के दीक्षांत समारोह में कहा कि शिक्षा-दीक्षा के बाद युवाओं को जीवन में नए कैरियर की शुरुआत करनी है। ऐसे में अपनी भारतीय संस्कृति की विरासत को आधार मानते हुए देश के सभ्य नागरिक के रूप में विकसित भारत बनाने का संकल्प लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में भारत आज बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। लोस अध्यक्ष ने समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी की करीब 1500 से अधिक डिग्री प्रदान की।

लोकतांत्रिक प्रणाली बन रही दुनिया के लिए अनुकरणीय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की अतुल्य पहचान है। शासन चलाने की सर्वश्रेष्ठ पद्धति भारत की है। यही कारण है कि भारत की तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का दुनिया के अन्य देश भारत का अनुकरण कर रहे हैं। लोकतंत्र की मजबूत ताकत ही है कि भारत 21वीं सदी में हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत की संस्कृति, ज्ञान, कौशल, सामर्थ्य के फलीभूत वे विश्व स्तर पर स्वर्णिम भविष्य की कल्पना को साकार कर सकते हैं। दुनिया भर में शिक्षा, चिकित्सा, आईटी, ऑटो सहित हर क्षेत्र में भारतियों के आत्मविश्वास, काम करने के जुनून, संस्कार के साथ ही बौद्धिक क्षमता व परिवर्तन करने का जज्बा होने से हम सर्वोपरि हैं।

ग्लोबल चेंज मास्टर तैयार कर रहा हरियाणा

हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल (Vipul Goyal) ने कहा कि हरियाणा की धरा पर बेहतर शैक्षणिक माहौल व आधारभूत ढांचागत विकास के साथ युवा शक्ति को संस्कारवान बनाते हुए ग्लोबल चेंज मास्टर तैयार करने में हरियाणा सरकार अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है। आज यह गौरव का क्षण है जिसमें युवा शक्ति जीवन के नए पायदान पर कदम रखने जा रही है। आज विश्व में हर प्रतिष्ठित कम्पनी में भारतवासी उच्च पदों पर आसीन हैं। ऐसे में भारत पूरी दुनिया का केंद्र बिंदु बन चुका है और हमारी युवा पीढ़ी का यही जज्बा व उनकी सकारात्मक विचारधारा विकसित भारत की दिशा में बढ़ते कदम का साक्षात प्रमाण है।

पीएचडी की मानद उपाधि से इन्हें किया अलंकृत

दीक्षांत समारोह में मानव रचना विश्वविद्यालय की ओर से सांसद अनुराग शर्मा, चेयरपर्सन हरियाणा जल स्रोत केशनी आनंद अरोड़ा, आलोक शर्मा, पंकज बंसल, पद्मश्री रानी रामपाल, संजय सेठी, डॉ. तनुजा सिंह, आनंद मेहता, डॉ. मनहेल थाबेट व प्रदीप मोहंती को पीएचडी डिग्री की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story