A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
योगेंद्र शर्मा, हरियाणा: हरियाणा में लोकसभा मिशन-2024 में फ़तेह पाने के लिए हरियाणा भाजपा के सियासी दिग्गज मैदान में उतरे हुए हैं। इस बार भी अभी तक ठंडा चल रहा चुनावी अभियान मई माह की शुरुआत होते ही तेजी पकड़ने जा रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी हरियाणा की माटी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह बड़ी रैली और रोड शो करने की तैयारी में है। यहां बता दें कि हरियाणा के अंदर लोकसभा की 10 की 10 सीटों को पिछली बार की तरह जीतने की तैयारी है। राज्य के अंदर 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है, यही कारण है कि प्रत्याशियों द्वारा धीरे-धीरे चुनावी अभियान को तेजी दी जा रही है।
कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारकर चुनावी जंग को किया तेज
कांग्रेस की ओर से मैदान में प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुनावी जंग को तेज कर दिया है। कुल मिलाकर प्रदेश के अंदर पिछली बार के लोकसभा चुनाव की तरह ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन-तीन लोकसभाओं के उम्मीदवारों को बुलाकर एक ही स्थान पर बड़ी रैली कर सकते हैं। प्रदेशवासियों को पूर्व में भी पीएम मोदी संबोधित कर चुके हैं। खास बात यह है कि लगभग एक दशक तक मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से इस बार भाग्य आजमाने उतरे हैं, इसलिए यह तय है कि मनोहर लाल के पुराने साथी देश के प्रधानमंत्री मोदी करनाल सीट को लेकर बड़ी रैली कर सकते हैं। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री की वोट की अपील प्रदेश के सभी प्रत्याशियों के लिए बड़ी बात होगी।
भाजपा ने मोदी-शाह के कार्यक्रमों को लेकर बनाई रणनीति
भारतीय जनता पार्टी की ओर से नरेंद्र मोदी व अमित शाह के कार्यक्रमों को लेकर तैयारी कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले ही हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर रैलियां करने का कार्यक्रम बना चुके थे। 30 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में सभा करने के बाद अब बाकी क्षेत्रों में भी रैली और सभाएं चल रही हैं। विधानसभा क्षेत्र में रैलियों और सभा मुहिम को तेजी दी जा रही है। मई माह में एक-एक सीट पर रैली करने का संकल्प पूरा हो जाए, इसको ध्यान में रखते हुए चार से पांच रैलियां हो सकती हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ भाजपा के कुछ सियासी दिग्गज और अच्छे वक्ता इन्हें संबोधित करेंगे।
करनाल विस सीट के उपचुनाव को लेकर तैयारी
हरियाणा में करनाल विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज रणनीति बनाकर फील्ड में उतरेंगे। इस सीट पर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यह सीट पूर्व सीएम मनोहर लाल ने इस्तीफा देकर खाली की थी। अब देखना यह होगा कि करनाल विस के उपचुनाव में नायब सैनी कितनी वोटों से जीत हासिल कर पाते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा कर चुके हैं शुरुआत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंचकूला से लोकसभा मिशन 2024 मुहिम की शुरुआत कर चुके हैं। खास बात यह है कि छठे चरण में हरियाणा का चुनाव होना है, इसलिए बाकी प्रदेशों से चुनाव समाप्ति के बाद भाजपा के सियासी दिग्गज हरियाणा की माटी पर उतरेंगे। एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय नेता चुनावी मुहिम को रफ्तार देने आएंगे।
