A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा ने लोकसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसी बीच आज गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सिरसा में रोड शो के लिए पहुंची। इस रोड शो में प्रियंका गांधी, कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा को अपना समर्थन दे रही है। साथ ही इस रोड शो के बाद वह पानीपत में  न्याय संकल्प रैली में भी शामिल होने वाली है। जहां वह करनाल लोकसभा सीट के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए जनता से वोट की अपील करेंगी।

सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं बीजेपी- प्रियंका गांधी

सिरसा में रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ एक लहर है। पूरे देश में अंडर करंट है और लोग बीजेपी की राजनीति से थक गए हैं। ये सत्ता की राजनीति तो करते हैं, सत्ता पाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये जनता को नकारने वाली राजनीति है। देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ चुकी है। इस सबसे लोग थक चुके हैं, इसलिए अब बदलाव आएगा।

Also Read: चुनाव प्रचार में बोले नितिन गडकरी, कमल खिला दो, हम हरियाणा को दुनिया में चमका देंगे 

बीज में ही रोक दिया रोड शो

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो श्री श्याम बगीची अनाज मंडी से शुरू होकर जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, लाल बत्ती चौक से होता हुआ सांगवान चौक तक जाना था। लेकिन अंबेडकर चौक तक ही पहुंच पाया। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि समय कम होने के चलते रोड शो के रूट को बदल दिया गया। प्रियंका ने लगभग 25 मिनट का रोड शो किया लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ नहीं किया।