Kaithal News: यात्रिगण कृपया ध्यान दें, कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर अब बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Kaithal News
X
कैथल के यात्रियों को मिलेगी अब राहत।
Kaithal News: कुरुक्षेत्र से नरवाना रेल मार्ग पर इस समय पांच ट्रेनें संचालित की जाने वाली है। अधिकारी ने रेलगाड़ी को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ाकर जांच की।

Kaithal News: कैथल से रेल में यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे की ओर से कुरुक्षेत्र से नरवाना रेल मार्ग पर शुरू किया गया काम अब पूरा हो चुका है। इसके लिए आज सोमवार को दिल्ली मंडल के अधिकारी की ओर से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेलगाड़ी दौड़ाकर जांच की गई है।

कैथल में ट्रेनों की बढ़ेगी गति

रेलवे ने कुरुक्षेत्र से नरवाना रेल मार्ग पर लगभग 60 किलोमीटर तक ट्रैक बदला है। इसी कड़ी में दिल्ली मंडल के अधिकारी ट्रैक का निरीक्षण कर ट्रेन की गति का ट्रायल लिया। फिलहाल इस रेल मार्ग पर 60 से 65 प्रति किलोमीटर घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलती है। कहा जाता है कि नरवाना से कुरुक्षेत्र के बीच में आने वाले कैथल रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में साल 1870 में हुआ था। अब इसे 153 साल हो चुके हैं, लेकिन इस पर कोई काम नहीं हो पाया। अब इस ट्रैक पर काम होने से यहां के ट्रेनों की गति बढ़ेगी।

अधिकारी ने किया निरीक्षण

कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर इस समय पांच ट्रेनें शुरू की जा रही है। हालांकि, कोरोना काल में इस ट्रैक पर सभी ट्रेनें बंद हो गई थी, जो लगभग दो साल तक बंद रही। काफी समय से केवल एक पैसेंजर ट्रेन ही चल थी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके अरोड़ा ने बताया कि चार साल पहले कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग की पटरी बदलने का काम शुरू हुआ था जो कि कई महीने पहले पूरा हो चुका है। जिसका अब जाकर सोमवार को अधिकारी द्वारा ट्रेन की गति की जांच के तहत निरीक्षण किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story