A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

सूरज सहारण, कैथल: हरियाणा रोडवेज कैथल अब जिला व आसपास के यात्रियों को पहाड़ी वादियों की सैर करवाएगा। जून माह की छुट्टियों में अधिकतर पहाड़ों में घुमने के लिए जाते हैं। इसे लेकर हरियाणा रोडवेज कैथल ने विशेष प्रबंध किए हैं। हरियाणा रोडवेज एक जून को कैथल से वाया चंडीगढ़, शिमला (हिमाचल) के रामपुर के लिए बस सेवा शुरू करने जा रहा हैं। इससे कैथल, पिहोवा, अंबाला, जीरकपुर, डेराबस्सी, चंडीगढ़, कालका, पिंजौर, परवाणु व शिमला से यात्री सीधे आ जा सकेंगे। वहीं यात्रियों को कई- कई बसें नहीं बदलनी पड़ेगी और समय की भी बचत होगी। यात्री समय अनुसार अपने गंतव्य पर आ जा सकेंगे।

शिमला के लिए चंडीगढ़ से लेनी पड़ती है बस

यात्रियों का कहना है कि शिमला जाने के लिए चंडीगढ़ की बस सेवा लेनी पड़ती है। उसके बाद वहां से शिमला जाते थे, फिर रामपुर की बस लेनी पड़ रही थी। इससे समय भी ज्यादा बर्बाद हो रहा था। इसके साथ ही समय से आ जा नहीं सकते हैं। रोडवेज विभाग से सीधी बस चलाने की मांग की थी। अब यात्रियों को ज्यादा बसें नहीं बदलनी पड़ेगी। यह बस कैथल से शुरू होकर क्योडक, पिहोवा, अंबाला, डेराबसी, जीरकपूर, चंडीगढ़, मनीमाजरा, पुराना पंचकूला, पिजौंर, कालका, परवाणु, कोटी, जाबली, सनवारा, धर्मपुर, सोलन, तारा देवी, शिमला से होते हुए रामपुर में पहुंचेगी। यात्रियों ने भी रोडवेज विभाग के इस निर्णय का आभार जताया।

एक जून को दिखाएंगे हरी झंडी

बस को एक जून को हरियाणा रोडवेज कैथल के महाप्रबंधक कमलजीत चहल तथा समाज सेवी संस्था द्वारा बस को चलाने के लिए हरी झंडी दिखाई जाएंगी। शिमला के लिए शाम 5 बजे व अग्रोहा सुबह 8:10 बजे बस का संचालन किया जाएगा। रामपुर जाने वाली बस रात को चंडीगढ़ 9 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। पूरी राहत सफर करती हुई अगले दिन छह बजे के करीब रामपुर (हिमाचल) में बस का ठहराव होगा। उसके बाद वही बस शाम को 5 बजे रामपुर से कैथल के लिए रवाना होगी। जो अगले दिन 5 बजे कैथल बस स्टैंड सुबह पहुंचेगी। विभाग ने एक बस का कैथल से वह दूसरी बस का रामपुर से चलाने का रूट मैप तैयार किया है। इस बस का किराया कैथल से रामपुर 712 रुपए होगा।

अग्रोहा के लिए भी चलेगी सीधी बस सेवा

कैथल से अग्रोहा धाम-हिसार के लिए भी सीधी बस सेवा एक जून से ही शुरू हो रही है। यह बस कैथल से 08 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। यह बस नरवाना, बरवाला से होते हुए अग्रोहा धाम जाएंगी। अग्रोहा 11 बजे पहुंच जाएगी और 11:30 बजे वापिस चलेगी। अग्रोहा को धार्मिक स्थल भी कहा जाता है। जहां से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। वह एक मेडिकल कॉलेज भी है। जहां पर कैंसर सहित अन्य बीमारियों के हजारों मरीज अपना इलाज करवाने के लिए कैथल से जाते है। उनकी मांग के अनुसार ही बस का संचालन किया गया था। इसके लिए 140 रुपए के करीब किराया निर्धारित किया गया है।

कैथल डिपो से 3 नई बसों का किया जाएगा संचालन

हरियाणा रोडवेज कैथल के यातायात प्रबंधक वीरेंद्र पाल ने बताया कि एक जून को कैथल डिपो से तीन नई बसों का संचालन किया जा रहा है। दो बसें हिमाचल के रामपुर व एक बस हिसार के अग्रोहा तक सीधी चलाई जा रही है। यात्रियों की मांग के अनुसार बस का संचालन होगा। काफी समय से इन दोनों रूटों पर बस चलाने की डिमांड आ रही थी। इससे पहाड़ों की सैर करने वाले यात्रियों को सीधे फायदा होगा।