A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Murder in Jind: जींद के मेहरड़ा गांव में युवक ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही एफएसएल की टीम मौके से भी कई सबूत जुटाए हैं।

भाई के बेटे ने देखी उनकी लाश

जानकारी के अनुसार मेहरड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू लेबर की कॉपी बनाने का काम करता था। उसकी शादी 11 साल पहले जींद जिले के बधाना गांव में हुई थी। सोमवार रात उसने अपनी पत्नी 32 वर्षीय पत्नी पिंकी और 10 वर्षीय बेटे हेमंत की तेजधार हथियार से हत्या दी।

इस घटना का पता तब चला जब आज सुबह सोनू के बड़े भाई का लड़का दूध लेने के लिए आया और उनकी लाश को देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर उसकी मां वहां पर पहुंची और उसने आस पास के लोगों को भी बुलाया।

टीवी की आवाज तेज कर दिया घटना को अंजाम

गांव के लोगों ने बताया कि सोनू छत पर बने कमरे में अपने परिवार के साथ रहता था। नीचे उसका बड़ा भाई सतीश रहता है। सतीश रोहतक पीजीआई बिजली का काम करता है और रात की डयूटी पर गया हुआ था। सोनू की मां उसके मामा के घर गई हुई थी। घर पर सतीश की पत्नी और एक लड़का नीचे सो रहे थे।

उसी समय सोनू ने टीवी की आवाज तेज कर बेरहमी से पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और खुद भी छत पर बने बरामदे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Also Read: पानीपत में पड़ोसी पर जानलेवा हमला, पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 

पुलिस कर रही मामले की जांच

जब इस घटना का पता परिजनों को चला तो उन्होंने इसकी जानकारी  पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल इस हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।