A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Ambala: शहर निवासी एक विवाहिता को तलाक दिए बिना उसके पति ने झूठे दस्तावेजों के आधार पर दूसरी शादी कर ली। विवाहिता के साथ ससुरालियों ने जमकर मारपीट की। ससुरालियों ने दहेज के लिए उसे काफी प्रताड़ित किया और फिर पति ने कोर्ट में दूसरी महिला से प्रेम विवाह कर लिया। आरोपी पति तीन बच्चों का पिता है। आरोपी ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की है, जो मान्य नहीं हो सकती। महिला ने घर वालों से खतरा बताकर पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। अंबाला शहर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
2008 में हुई थी महिला की शादी
महिला ने बताया कि उसकी साल 2008 में यूपी के गांव गुरवलिया (गौंडा) के अमर बहादुर से शादी हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। ताने देते थे कि तुम्हारे माता-पिता ने हमारी बिरादरी में नाक कटवा दी। वह शादी के बाद से ही ताने सहती रही, ताकि उसका घर बस जाए। नाजायज मांगों को लेकर उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। धमकी देते कि अगर तूने पैसे नहीं दिए तो बेटे की दूसरी शादी करा देंगे। उसने आरोपियों को अपने मायके से 3.40 लाख रुपए भी लाकर दिए। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की। पिछले साल अगस्त में भी पति ने बुरी तरह मारपीट की, जिसकी शिकायत उसने चौकी नंबर 3 पुलिस को सौंपी थी, लेकिन पुलिस ने समझौता करा दिया था।
शराब पीकर पति करता था मारपीट
पीड़िता ने बताया कि सितंबर में पति ने शराब पीकर मारपीट की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। दीवाली के दिन भी पति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सास-ससुर ने कहा कि इसका रवैया तो ऐसा ही रहेगा। अगर इसके हिसाब से चलोगी तो सही हैं, नहीं तो हम अपने बेटे की दूसरी शादी करने ही वाले हैं। ससुराल वालों ने उसकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जब उसके परिजनों ने उसके सास-ससुर से बात की तो उन्होंने कहा कि बेटा जिस लड़की को पसंद करता है, जल्दी ही उसकी शादी करा देंगे। 30 नवंबर 2023 को पति फिर मारपीट करके घर से चला गया। जाते हुए धमकी दे गया कि वह दूसरी शादी करेगा।
कई दिन बाद पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली
पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने उससे बात छुपाई और कोई जवाब नहीं दिया। उसे काफी दिन बाद पता चला कि पति ने 15 दिसंबर 2023 को पंचकूला के मां नैना देवी जनकल्याण संस्था में ममता नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। पति ने तथ्यों को छुपाकर हाईकोर्ट में शादी की और प्रोटेक्शन भी लिया। ससुराल वाले धमकी देते कि अब तुम हमारे लड़के का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उसके पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की है। कोर्ट में पति ने बताया कि यह उसकी पहली शादी है। पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
