A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। राज्य में 26 साल बाद मई का महीना सबसे ज्यादा गर्म है। सिरसा जिला में दिन का तापमान 48.4 डिग्री तक पहुंच गया। कहा जा रहा है कि आज से पहले 26 मई 1998 को हिसार का पारा 48.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। राज्य में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री तक अधिक हो चुका है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.6 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जानें इन जिलों का तापमान
नारनौल में दिन का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है, रोहतक में 5.8 डिग्री तापमान है और अंबाला में 5.6 डिग्री तापमान हो गया है। कहा जा रहा है कि इस महीने में सामान्य से 71 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग का कहना है कि रात में अगले 4 दिनों में पारा बढ़ सकता है। वहीं, दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभव है। 30 मई को तापमान कम होने की संभावना बताई गई है।
Also Read: लू का घातक अलर्ट: दिल्ली-NCR में भयंकर गर्मी का दौर जारी, जानें कब मिलेगी राहत
12वीं क्लास तक छुट्टी का ऐलान
राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए 5 जिलों के डीसी ने 12वीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इनमें सिरसा, जींद, भिवानी, करनाल और पानीपत शामिल हैं। झज्जर और गुरुग्राम में 8वीं क्लास तक और फरीदाबाद, रेवाड़ी, कैथल, अंबाला और सोनीपत समेत सभी जिलों में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां 31 मई तक बढ़ाई हैं। इससे पहले 15 जिलों के डीसी ने कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की थी।
