haribhoomi hindi news
Hisar Rewari Train: हरियाणा के हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के जगह सादुलपुर स्टेशन से शुरू होगी। इस रेल सेवा को हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के बीच कुछ समय के लिए रद्द रहेगी।

Hisar Rewari Train: हरियाणा के हिसार से रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन  2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के जगह सादुलपुर स्टेशन से संचालित की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर सादुलपुर-हिसार रेलखंड के मध्य झूंपा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस काम के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन के अनुसार गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार रेल सेवा 2 फरवरी से 6 फरवरी तक दिल्ली से होकर जाएगी। वहीं, यह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित रहेगी। सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रेल सेवा रद्द रहेंगी।

इन रेल सेवाओं में हुआ बदलाव

गाड़ी नंबर 04368, हिसार-रेवाड़ी 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के जगह पर सादुलपुर स्टेशन से शुरू होगी। यह रेल सेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी नंबर  04744, लुधियाना-चूरू रेल सेवा 5 फरवरी तक लुधियाना से होकर  जाएगी। यह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। ये रेलसेवा हिसार-चूरू स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी नंबर 04745, चूरू-लुधियाना, 2 फरवरी से 6 फरवरी तक चूरू के जगह हिसार स्टेशन से शुरू होगी। वहीं, ये रेलसेवा चूरू-हिसार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Also Read: Rewari: रोडवेज डिपो में हो रही खुलकर मनमानी, कर्मचारियों ने चुप्पी तोड़ी तो होगी कार्रवाई 

जोधपुर-हिसार के गाड़ी नंबर 14891, रेलसेवा 2 फरवरी से 5 फरवरी तक जोधपुर से चलेगी। यह रेल सेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी नंबर 14892, हिसार-जोधपुर रेल सेवा 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के जगह सादुलपुर स्टेशन से शुरू होगी। यह रेल सेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

7