A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana: हरियाणा में वेटनरी सर्जन भर्ती की इंटरव्यू डेट घोषित कर दी गई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 27 मई से इंटरव्यू शुरू किए जाएंगे, जो 6 दिन तक लगातार चलेंगे। 383 पदों के लिए 570 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया है, इन्होंने इस साल सात अप्रैल को विषय ज्ञान का एग्जाम पास किया था। हरियाणा के पशुपालन और डेयरी विभाग में यह भर्तियां की जानी हैं। छह दिन तक सुबह और दोपहर बाद दो पारियों में 50-50 युवाओं के इंटरव्यू लिए जाएंगे। सुबह की पाली में रिपोर्टिंग टाइम 8 बजे और दोपहर की पाली में रिपोर्टिंग का समय 12 बजे रखा है। लिखित परीक्षा में सिलेक्ट हुए युवा एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
2022 में निकली थी वेटनरी सर्जन की भर्ती
एचपीएससी ने 2022 में ये वैकेंसी निकाली थी। आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2022 से शुरू हुई थी। इस भर्ती के लिए आयोग 383 पदों पर भर्ती करेगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 22 से 42 वर्ष रखी गई थी। आयु की गिनती एक जुलाई 2022 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही हिंदी का नॉलेज जरूरी है। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 द्वारा हरियाणा पशु चिकित्सा परिषद या भारत में किसी भी पशु चिकित्सा परिषद या भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के साथ वेटरनरी सर्जन के रूप में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
इन्हें एचपीएससी ने दिया एक और मौका
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय कार्य अनुभव अपलोड करने से चुके युवाओं को एक और मौका दिया है। इन युवाओं के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे पोर्टल खोल दिया गया है। 19 मई की दोपहर तीन बजे तक युवा अपने कार्य अनुभव को अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद अपलोड होने वाले कार्य अनुभव पर विचार नहीं किया जाएगा।
