Haryana New Chief Secretary: हरियाणा में नए चीफ सेक्रेटरी की तलाश, 6 IAS अधिकारी CS दौड़ में शामिल, जानें किसके नाम पर लगेगी मोहर

Haryana New Chief Secretary: हरियाणा में नए चीफ सेक्रेटरी की तलाश के लिए 6 IAS अधिकारी दौड़ में शामिल हो गए हैं। पहले प्रदेश में हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी डॉक्टर विवेक जोशी थे। डॉक्टर विवेक जोशी 1989 बैच के IAS अधिकारी है। नवंबर 2024 में पूर्व चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद के रिटायर होने के बाद डॉक्टर विवेक जोशी को राज्य का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया था।
विवेक जोशी ने केंद्र सरकार में डेपुटेशन से लौटने के बाद चीफ सेक्रेटरी का कार्यभार संभाला था। जोशी को अब निर्वाचन आयोग में नियुक्त कर दिया गया है, जिसकी वजह से प्रदेश में अब नए चीफ सेक्रेटरी की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में चीफ सेक्रेटरी पोस्ट के लिए 6 IAS अधिकारी शामिल हैं।
डॉक्टर विवेक जोशी ने इन पदों पर किया काम
डॉक्टर विवेक जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड बुक में शामिल हैं। केंद्र में डेपुटेशन पर रहे विवेक जोशी पहले प्रदेश के मुख्य सचिव बनने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सचिव पोस्ट पर काम करते थे। इसके बाद जोशी ने उन्हें कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के तौर पर भी काम किया था।
इसके बाद विवेक जोशी ने 4 साल तक केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा वह भारतीय रिजर्व बैंक और देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड के सदस्य भी रहे चुके हैं। इसके अलावा विवेक जोशी ने कपड़ा मंत्रालय में 2001 से 2006 तक डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है।
ये 6 IAS अधिकारी दौड़ में शामिल
हरियाणा में नए चीफ सेक्रेटरी के लिए फिलहाल 6 IAS अधिकारी रेस में शामिल हैं। यह सभी 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। इनमें सबसे सीनियर सुधीर राजपाल और डॉक्टर सुमिता मिश्रा हैं। इसके अलावा अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण, राज शेखर कुंडरू और अंकुर गुप्ता का नाम भी चीफ सेक्रेटरी की दौड़ में शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अनुराग रस्तोगी 30 जून और आनंद मोहन शरण 31 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे।
ऐसे में चीफ सेक्रेटरी पद के लिए सुधीर राजपाल, डॉक्टर सुमिता मिश्रा, राजा शेखर कुंडरू या अंकुर गुप्ता में से किसी को भी चीफ सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। 1990 बैच के दिन IAS अधिकारियों ने 34 साल तक काम किया है उनकी ग्रेडेशन लिस्ट भी प्रकाशित हो चुकी है। इस लिस्ट में सुधीर राजपाल की सीनियोरिटी सबसे ऊपर बताई जा रही है। जिसके बाद डॉक्टर सुमिता मिश्रा का नाम आता है। प्रदेश सरकार ने भी जितने आदेश जारी किए, उनमें सीनियोरिटी का क्रम यही रखा गया है। ऐसे में सीनियोरिटी के क्रम में सुधीर राजपाल सबसे सीनियर माने जा रहे हैं।
Also Read: हरियाणा निकाय चुनाव के लिए AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 2 मेयर कैंडिडेट का ऐलान
