A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana: हरियाणा सरकार ने नये सिरे से जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। मुख्य सचिव कार्यालय की शिकायत निवारण शाखा द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह को गुरुग्राम जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल को पानीपत व पंचकूला जिलों की, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा को नूंह और चरखी दादरी जिलों का अध्यक्ष बनाया गया है।

ऊर्जा मंत्री को महेंद्रगढ़ व सोनीपत की जिम्मेदारी

हरियाणा सरकार में ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह को महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों को, वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल रोहतक और फऱीदाबाद जिलों की, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनावारी लाल को पलवल और हिसार जिलों की तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को कैथल और फतेहाबाद जिलों की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा को रेवाड़ी जिले की, विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा को जींद जिले की जिम्मेदारी मिली।

इन मंत्रियों को इन जिलों की मिली कमान

हरियाणा सरकार में परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल नन्यौला को यमुनानगर और कुरूक्षेत्र जिलों की, सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री अभे सिंह यादव को झज्जर जिले की, शहरी स्थानीय राज्य मंत्री सुभाष सुधा को करनाल और अंबाला जिलों की, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनूसचित जातियां व पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय राज्य मंत्री बिशम्बर सिंह को सिरसा जिले तथा पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव राज्य मंत्री संजय सिंह को भिवानी जिले की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों का चेयरमैन बनाया गया है।