A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Faridabad: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने फरीदाबाद के धौज पुलिस थाने में तैनात एएसआई हेमराज को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा धौज पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के तहत शिकायतकर्ता के भाई को पुलिस बेल देने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की टीम निरंतर भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई कर रही है, जिसमें अधिकारियों से लेकर कर्मचारी व पुलिस कर्मियों को पकड़ा जा रहा है। रोजाना ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
शिकायतकर्ता के भाई को पुलिस बेल देने के लिए मांगी रिश्वत
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता व उसके परिवार वालों के खिलाफ फरीदाबाद के धौज पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज था। शिकायतकर्ता ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से संपर्क किया और बताया कि धौज के पुलिस थाने में कार्यरत एएसआई हेमराज द्वारा शिकायतकर्ता व उसके परिवार वालों के खिलाफ थाने में दर्ज एफआईआर में उसके भाई को पुलिस बेल देने के बदले पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। इस मामले में आरोपी द्वारा 10 हजार की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी।
एसीबी टीम ने योजना बनाकर एएसआई को पकड़ा
प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच पड़ताल की और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। एसीबी की टीम ने आरोपी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया। ब्यूरो प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।
