Haryana CET Exam 2025: सरकार ने किया ग्रुप-C के पदों का विवरण जारी, विभागों में 39 पद होंगे शामिल

Haryana CET 2025
X
हरियाणा सीईटी 2025।
हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी के पदों का विवरण जारी कर दिया है, जिसमें 39 पदों को शामिल किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए सीईटी की परीक्षा देना जरूरी है। यह परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कराया जाता है।

Haryana CET 2025: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी के लिए विभिन्न विभागों का विवरण जारी कर दिया है। साल 2025 में होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में 39 पद शामिल होंगे। बता दें कि हरियाणा में विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रुप सी की भर्ती के लिए हरियाणा सीईटी आयोजित कराए जाते हैं। इस परीक्षा के तहत हरियाणा में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्तियां की जाती हैं। इसका आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के द्वारा करवाया जाता है।

कौन-कौन से विभाग में शामिल किए गए पद

हरियाणा सरकार द्वारा सभी विभागों को मिलाकर कुल 39 पदों को शामिल किया गया है।

1. तकनीकी एवं अभियंत्रण विभाग: इस विभाग में सबसे ज्यादा पदों को शामिल किया गया है। जिसमें अनुभागीय सिविल अधिकारी, जूनियर इंजीनियर तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रिकल या सिविल), तकनीशियन, असिस्टेंट लाइनमैन और प्लांट अटेंडेंट के पद शामिल हैं। इसके साथ ही प्रशासन और प्रबंधन विभाग में नगर अभियंता, पर्यवेक्षक, सहायक प्रबंधक, सहायक परियोजना अधिकारी और ऑपरेटर के पदों को भी शामिल किया गया है।

2. स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग: 5 पदों को स्वास्थ्य विभाग में शामिल किया गया है। जिसमें फार्मासिस्ट, ऑपरेशन थियेटर सहायक, स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक व दंत स्वास्थ्य के पद शामिल हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष के साथ पुस्तकालय सहायक, फीचर लेखक, सूचना और जनसंपर्क अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

3. पर्यावरण व वित्त विभाग: वन एवं पर्यावरण विभाग में वन क्षेत्रपाल, जूनियर पर्यावरण इंजीनियर सहित जूनियर वैज्ञानिक सहायक के पद शामिल हैं। इसके साथ ही लेखा एवं वित्त विभाग में लेखा परीक्षक, मुनीम, खाता सहायक और लेखा लिपिक के पदों पर भर्ती की जाएगी।

4. कृषि एवं पशुपालन विभाग: इस विभाग में कृषि निरीक्षक सहित पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक और सिंचाई विभाग में नहर पटवारी, सूबेदार को शामिल किया गया है। इन सभी विभागों में लिपिक के पदों पर भर्ती के लिए सीईटी की परीक्षा देना जरूरी है।

5. मार्केटिंग बोर्ड: मंडी सुपरवाइजर और अकाउंटेंट के साथ सोसाइटी में तैनात किए जाने वाले सब इंस्पेक्टर के के पदों को ग्रुप सी की भर्ती में शामिल किया गया है। इसके अलावा राजस्व पटवारी, पटवारी और ग्राम प्रधान सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए सीईटी की परीक्षा देना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने ग्रुप C और D के अस्थायी कर्मचारियों की मांगी डिटेल्स, सरकारी विभागों में मचा हड़कंप

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story