Logo
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1679 पदों को भरा जाएगा। ऐसे में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करनी होगी—

  1. अनारक्षित वर्ग: 500 रुपये
  2. आरक्षित वर्ग: 250 रुपये

सैलरी (वेतनमान)
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 33 वर्ष

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा
लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Test)
दस्तावेज सत्यापन
लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन
अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  • जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
     
7