A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Fatehabad: जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला द्वारा विधायक देवेन्द्र बबली व जेजेपी छोड़ चुके पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर मामला गर्माता जा रहा है। देवेन्द्र बबली द्वारा अजय चौटाला का मानसिक संतुलन बिगड़ा होने के ब्यान के बाद जेजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने भी अजय चौटाला को लेकर तंज कसा। निशान सिंह ने कहा कि खामोशी अच्छी है, नहीं तो किस्से जनाब के हजारों है। बता दें कि दो दिन पहले टोहाना आए अजय चौटाला ने कहा था कि देवेन्द्र बबली पार्टी पर बोझ बने हैं, जो न काम कर रहे हैं, न ही पार्टी छोड़ना चाहते है।

समझदार व्यक्ति के लिए खामोशी अच्छी

अजय चौटाला ने निशान सिंह के बारे में बोलते हुए कहा था कि निशान सिंह अब कांग्रेस में कुर्सी के हत्थे पर बैठे हैं। निशान सिंह को हमारे यहां खूब मान सम्मान मिलता था और अब कांग्रेस में उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिल रही। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस जॉइन कर चुके निशान सिंह ने कहा कि मेरा राजनीतिक जीवन ऐसा है कि मैंने कभी लालच नहीं किया। ये मैं नहीं कहता, ये सारा टोहाना और हरियाणा जानता है। मैं तो पहले दिन से कह रहा हूं कि मैं दोषारोपण करना अच्छा नहीं मानता। किसी भी समझदार व्यक्ति के लिए खामोशी अच्छी होती है। नहीं तो किस्से तो जनाब के हजारों हैं। कुर्सी के पायदान पर बैठने को लेकर जवाब दिया कि प्रभु ने कभी ऐसा मौका नहीं आने दिया कि हम किसी के पिछलग्गू बनें। मेरे यहां मान सम्मान में कोई कमी नहीं, पर छोटी बात किसी बड़े व्यक्ति को कहनी अच्छी नहीं लगती।

हमेशा होशोहवास में बात करनी चाहिए, वरना प्रेस के सामने न आए

निशान सिंह ने जेजेपी सुप्रीमों अजय चौटाला को सलाह दी कि सारा दिन बात करते समय हमें होशोहवास में रहना चाहिए। यदि किसी कारण से होश नहीं है, तो प्रेस के सामने नहीं आना चाहिए। निशान सिंह ने कहा कि मेरा जमीर नहीं कहता कि मैं कुछ छोटी बात बोलूं। उनके तो बच्चे भी कटाक्ष करते हैं। मैं उनका क्या जवाब दूं। कुछ भी हो, मेरा सब्र बहुत बड़ा है, मैं कोई ऐसी बात नहीं कहना चाहता। आज के दिन मैं कांग्रेस का सिपाही हूं। चुनाव प्रचार चल रहा है और प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जीताने के लिए प्रयासरत हैं।