A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भूना/फतेहाबाद: एक विधवा महिला के साथ फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करके पीड़िता से तीन बार में 6 लाख 60 हजार रुपए हड़प कर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जिला भिवानी के गांव दरियापुर निवासी सुरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले में आरोपी युवक की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस की एक टीम भिवानी रवाना हुई, जहां आरोपी को खोजा जा रहा है।
होटल के कमरे में किया जबरन दुष्कर्म
पुलिस शिकायत में पूर्व सैनिक की विधवा पत्नी ने आरोप लगाया कि जिला भिवानी के गांव दरियापुर निवासी सुरेश के साथ अक्टूबर 2023 में उसकी बातचीत हुई और सुरेश ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। जनवरी 2024 में आरोपी उसे बातचीत के बहाने फतेहाबाद रोड पर बने एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 24 फरवरी को सुरेश ने कहा कि पैसों की जरूरत है और दो लाख रुपए दे दो। लेकिन जब उसने आरोपी को मना किया तो होटल में किए दुष्कर्म के बारे में लोगों को बताने की धमकी दी। इसलिए अपनी इज्जत समाज में बचाने के लिए पीड़िता ने आरोपी को दो लाख का चेक दे दिया। चेक के बाद उपरोक्त राशि बैंक से निकाल ली गई।
आरोपी लगातार पीड़िता को करता रहा ब्लैकमेल
पीड़िता ने बताया कि आरोपी का ब्लैकमेल करने का सिलसिला लगातार आगे बढ़ता रहा और 8 अप्रैल को आरोपी पीड़िता के घर आया व उसे अकेली पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके साथ किए गलत काम की उसके परिवार के लोगों को बताने की धमकी देकर 4 लाख रुपए का चेक ले लिया और 60 हजार बैंक खाते में ट्रांसफर करवाकर चला गया। आरोपी ने उपरोक्त राशि के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर उसकी इज्जत को समाज में तार- तार कर देने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी सुरेश की ब्लैकमेलिंग और आर्थिक रूप से लगाई चपत के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर न्याय के लिए गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया।
क्या कहते है एसएचओ
थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जिला भिवानी के गांव दरियापुर निवासी सुरेश के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है, जो भिवानी रवाना की गई। इस संबंध में महिला पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शिक्षा देवी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए है। मामले में जल्द ही आरोपी को काबू कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
